Breaking News:
Priyanka Gandhi

2024 लोकसभा चुनाव लड़ सकती है Priyanka Gandhi?

2024 लोकसभा चुनाव लड़ सकती है Priyanka Gandhi, जानें क्या बोले Robert Vadra?

नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और उघोगपति रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने प्रियंका गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी में भी सांसद होने की सारी योग्ताएं है। प्रिंयका गांधी को भी संसद जाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि आगर प्रियंका गांधी संसद जाती है तो मुझे खुशी मिलेगी। उम्मीद करता हूं कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी स्वीकार करेगी और उनके लिए बढ़िया योजना तैयार करेगी।

स्मृति ईरानी पर निशाना

रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है और मंत्री जी को राजनीति करनी है। वाड्रा ने कहा, स्मृति ईरानी संसद में मेरे बारे में नकारात्मक बात उठा रहीं थी, जबकि मैं संसद में भी नहीं हूं। लोकसभा में गौतम अडानी के साथ मेरी तस्वीर दिखाई गई, लेकिन मणिपुर पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।

2024 का चुनाव लड़ सकती है प्रियंका गांधी

रॉबर्ट वाड्रा के बयान से कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को संसद भेजने की अटकलें लगने लगी हैं।  ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। दरअसल, प्रियका गांधी ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक का चुनाव प्रचार कर कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाई थी। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी जल्द बड़ी भूमिका निभा सकती है। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रिंयका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाया गया था। हालांकि, राज्य में उनको हार मिली जिसके बाद उन्होंने हिमाचल और कर्नाटक का रूख किया था।

प्रियंका को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस में कई विकल्पों पर विचार चल रहा है, जिसमें प्रियंका को महासचिव या कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की भी संभावना है। प्रियंका गांधी पहले से ही चुनावी राज्य तेलंगाना और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अभियानों की अगुवाई कर रही हैं। इसलिए चुनाव प्रभारी महासचिव के रूप में उनके लिए एक नई भूमिका भी तय की जा सकती है।


Comment As:

Comment (0)