Breaking News:
CM face Tejashwi Yadav

Bihar Chunav में सीएम फेस को लेकर RJD सांसद का ऐलान, Tejashwi Yadav होंगे अगले सीएम

Lucknow Desk: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियायत तेज है। इसी बीच महागठबंधन लगातार बैठक आयोजित कर रही है। पटना स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में हुई महागठबंधन की बैठक में भले ही गुरुवार को सीएम फेस के नाम को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ। लेकिन, बैठक में शिरकत कर चुके RJD के नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार बता रहे हैं।

सीट बंटवारे और सीएम फेस में फंसा पेंच

दरअसल, महागठबंधन में Congress और RJD के बीच गंभीर पेंच फंसा हुआ है। कांग्रेस चाहती है कि उसे पिछली बार की तरह इस बार भी सीटें मिलें। लेकिन इस बार RJD देने के लिए तैयार नहीं है। बता दें, पिछली बार कांग्रेस को 70 सीटें गठबंधन के तहत मिली थीं। मगर, उन सीटों में से 19 जीत पाई थी। इसलिए RJD चाहती है कि इस बार कम सीटें कांग्रेस को दी जाएं। RJD को लगता है कि अगर पिछली बार Congress को इतनी सीटें नहीं दी होती, तो वो सरकार बना लेती। मगर, Congress ने उल्टा RJD पर दबाव बना दिया है। Congress चुनाव में Congress को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है। महागठबंधन में सीट के साथ- साथ सीएम फेस को भी लेकर तनातनी चल रही है।

वहीं सीट बंटवारे और सीएम फेस को लेकर बीते गुरूवार को पटना में RJD और Congress की बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व सीएम Tejashwi Yadav और RJD सांसद मनोज झा समेत दोनों दलों के बड़े नेता शामिल हुए थे। यह बैठक पटना स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में करीब 3 घंटे तक चली। इस बैठक में सीएम फेस और सीट बंटवारे को लेकर बात हुई या नहीं। इस बात का तो खुलासा नहीं हुआ।

थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए: Tejashwi Yadav

वहीं इस बैठक के बाद RJD नेता Tejashwi Yadav से सीएम फेस को लेकर सवाल किया गया। जिस पर Tejashwi Yadav ने कहा कि इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी बातें एक दिन में नहीं बता देंगे, थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए।

Tejashwi Yadav होंगे अगले सीएम: मनोज झा

वहीं अभी सीएम फेस को लेकर संशय बना हुआ है। इसी बीच, RJD सांसद मनोज ने इस संशय को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे पूर्व से सूर्य का उगना यूनिवर्सल ट्रुथ है उसी तरह Tejashwi Yadav का मुख्यमंत्री फेस होना सत्य है।

यह भी पढ़ें:- Patna में महागठबंधन की आज अहम बैठक, Pashupati Paras को नहीं मिला न्योता


Comment As:

Comment (0)