Ujjain Rape Case

उज्जैन दुष्कर्म मामले में फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

Ujjain में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म पर राहुल गांधी का फूटा गुस्सा, जानिए क्या कहा ?

Lucknow Desk: मध्यप्रदेश के उज्जैन में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस लगातार ही शिवराज सरकार पर हावी हो रही है, तो वहीं इस मामले में अब सांसद राहुल गांधी ने गुस्सा जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी है।

राहुल गांधी ने X पर लिखा

राहुल गांधी ने कहा कि यह घटना भारत माता के हृदय पर आघात है। उन्होंने भाजपा सरकार को बेटियों की सुरक्षा करने में अक्षम बताया।

राहुल गांधी ने पर लिखा, मध्य प्रदेश में एक 12 साल की बच्ची के साथ हुआ भयावह अपराध, भारत माता के हृदय पर आघात है। महिलाओं के खिलाफ अपराध और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ हुए दुष्कर्म की संख्या सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में है। इसके गुनहगार वो अपराधी तो हैं ही, जिन्होंने ये गुनाह किए। साथ ही प्रदेश की बीजेपी सरकार भी है, जो बेटियों की रक्षा करने में अक्षम है। न न्याय है, न कानून व्यवस्था और न अधिकार आज, मध्य प्रदेश की बेटियों की स्थिति से पूरा देश शर्मसार है।

बता दे कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सोमवार को सामने आई थी। बच्ची को घायल हालत में सड़क किनारे देखा गया था। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। इस घटना के बाद से मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं है।


Comment As:

Comment (0)