Breaking News:
Kolkata Rape Murder Case

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या बोला आरोपी

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोपी संजय ने CBI को बताया कि उस रात वह गलती से सेमिनार हॉल में चला गया था। आरोपी के मुताबिक, एक मरीज की हालत गंभीर थी, उसे ऑक्सीजन की जरुरत थी। वह डॉक्टर को ढूँढते ढूँढ़ते तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। जंहा उस लेडी डॉक्टर की बॉडी पड़ी थी। जिसे मैंने हिला के देखा तो उसमे कोई मूवमेंट नहीं हो रहा था। मैं घबरा गया और भागने लगा। घबराकर भागने के चक्कर में ब्लूटूथ डिवाइस गिर गयी थी। आरोपी के अनुसार, वह डॉक्टर को पहले से नहीं जानता था। उस दिन गेट पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। उसे किसी ने नहीं रोका। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर CBI मामले की जांच कर रही है। CBI  ने अब तक 10 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया है।

जिनमें आरोपी संजय रॉय समेत पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ASI अनूप दत्त, 4 फेलो डॉक्टर, वालंटियर और 2 गार्ड्स शामिल हैं। CBI ने 25 अगस्त को सेंट्रल फॉरेंसिक टीम की मदद से कोलकाता के प्रेसोडेंसी जेल में संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट किया था।  जिसके बाद 29 अगस्त को CBI ने अस्पताल के दो गार्ड्स का टेस्ट किया था। दोनों गार्ड्स गेट पर मौजूद थे। संजय अपनी बाइक से आया। उसने बाइक पार्क की। तीसरे फ्लोर पर चला गया।

बता दें की 8 - 9 अगस्त की रात को कोलकाता के आर्जीकर मेडिकल में एक ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या हो गयी थी। जिसके बाद राष्ट्रीय पर माहौल ख़राब हो गया था। विद्यार्थी, डॉक्टर, और नागरिकों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जिसके बाद कई मेडिकल सेवाएं ठप्प हो गयी थी। सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद कई डॉक्टरों ने प्रदर्शन बंद किया।


Comment As:

Comment (0)