Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 : 'चांद को घोषित करें हिंदू राष्ट्र , स्वामी चक्रपाणि की अजीबोगरीब मांग

Lucknow Desk : चंद्रयान 3 का विक्रम लैंड चांद से हर रोज नए अपडेट भेज रहा है। भारत के चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर हाल ही में सफल लैंडिंग की है. इस घटना के बाद दुनियाभर के लोग भारत की तारीफ कर रहे हैं। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद पूरी दुनिया दिलचस्पी से भारत के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की तरफ से आने वाली जानकारियों का इंतजार कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ चांद का लेकर एक संत ने अजीबो-गरीब मांग कर दी है। उनका कहना है कि कोई और देश अपना हक जताए उससे पहले चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए। 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चंद्रयान-3 की लैंडिंग जिस जगह हुई, उस जगह को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया था। नाम रखे जाने के बाद अब अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने मांग की है कि चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। आपको बता दें स्वामी चक्रपाणि ने चांद पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद एक अजीब मांग की है। उन्होंने कहा कि संसद से चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित करना चाहिए और चंद्रयान 3 के उतरने के स्थान जिसे शिव शक्ति व्वाइंट से जाना जाता है, उसे इस राष्ट्र की राजधानी बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा की चक्रपाणि ने कहा कि चंद्रयान 3 के चांद पर पहुंचने के बाद अब भारत का वहां हक है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वहां पर कोई जिहादी पहुंचकर जिहाद करे, कट्टरपंथ को फैलाए, आतंक को फैलाए, हमें चांद को एक हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए।स्वामी ने कहा कि चांद पर आतंकी  न आए और ये शुद्ध बना रहे इसके लिए हमें कदम उठाना ही होगा। उन्होंने कहा कि सनातम धर्म में चांद की बहुत मान्यता है और हमारे शास्त्रों में भी इसके अनेकों प्रकार का उल्लेख है, इसलिए संसद में सरकार को एक प्रस्ताव लाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसकी राजधानी शिव शक्ति पॉइंट ही हो, क्योंकि चांद भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान होता है। इसी तरह से हिंदू सनातनियों का चंदा मामा से पुराना संबंध है। उन्होंने कहा कि चांद का हमारे यहां शास्त्रों में अनेक प्रकार का जिक्र है। मैं चाहता हूं कि चांद की शुद्धता और पवित्रता बनी रहे। इसलिए प्रस्ताव लाकर चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाए।


Comment As:

Comment (0)