Breaking News:
Sikandar Advance Booking

Sikandar Advance Booking: रिलीज से पहले फ्लॉप हुई सिकंदर, क्या ब्लॉकबस्टर बनेगी फिल्म?

Sikandar Advance Booking: करीब दो साल बाद सलमान खान ने अपने फैंस को ईदी देने के लिए इस बार ईद पर लौटे हैं। दरअसल, सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से इसे लेकर फैंस में क्रेज बढ़ा है। बता दें, सिकंदर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म के रिलीज होने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग में कुछ खास देखने को नहीं मिला। सिकंदर के एडवांस बुकिंग का डाटा भी सामने आ गया है।

बता दें, सलमान खान की सिकंदर की एडवांस बुकिंग 25 मार्च से शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई कर ली है, लेकिन अब यह बुकिंग स्लो हो गई है। अभी यह एडवांस बुकिंग शुरू हुए तीन दिन हुआ है। जिसमें करीब 10 करोड़ की कमाई हुई है।

सिकंदर एडवांस बुकिंग कितनी?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदर ने करीब 10 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की अभी तक 147518 टिकट्स बिक चुके हैं। जिससे 4.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। ब्लॉक सीट्स मिलाकर सिकंदर की एडवांस बुकिंग देखी जाए तो इसने टोटल 9.67 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, यह तीन दिन की कमाई है। अगर सिकंदर का ऐसा ही हाल रहा तो इस साल सलमान खान अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे।

क्या ब्लॉकबस्टर बन पाएगी सिकंदर?

फिल्म सिकंदर की एडवांस बुकिंग को देख कर लोगों में ज्यादा क्रेज नहीं दिख रहा है। एडवांस बुकिंग को देखकर लग रहा है कि फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना मुश्किल है। शायद सलमान अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ पाएं।

बता दें, सिकंदर को एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को रिलीज हो रही है, फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, अंजनि धवन, सुनील शेट्टी, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे एक्टर्स हैं।


Comment As:

Comment (0)