manipur viral video

मणिपुर में पीड़ित महिला के पति ने सुनाई आपबीती, बोले- देश की रक्षा की लेकिन पत्नी नहीं..

मणिपुर: मणिपुर में निर्वस्त्र कर महिलाओं को घुमाने का मामला आने के बाद पूरे देश में चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीति में भारी आक्रोश है। फिलहाल जानकारी के अनुसार, इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मणिपुर में निर्वस्त्र कर घुमाई गई दो महिलाओं में से एक 40 वर्षीय महिला का पति सेना में जवान थे। जो अब रिटायर हो गए है। अब वो असम रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। उन्होंने अपनी आपबीती बताई है, उन्होंने बताया है कि उन्होंने देश की रक्षा तो की लेकिन अपनी पत्नी और गांव वालों को नहीं बचा सके।

महिला के पति ने सुनाई आपबीती

जानकारी के अनुसार, मणिपुर में यौन हमले का शिकार हुई 40 वर्षीय महिला के पति ने कहा कि इस मामले से बहुत दुख हुआ, महिला के पति ने बताया कि वो एक रिटायर सेना के जवान है। उन्होंने कहा कि मैं श्रीलंका में भी कैंप में था...मैं भी कारगिल में था। मैंने देश की रक्षा की, लेकिन अभी मैं रिटायर होने के बाद, अपना घर, अपनी पत्नी और अपने गांव वालों की रक्षा नहीं कर सका।

गांव में हुए हमला को लेकर उन्होंने आगे कहा, शुरू-शुरू में उन लोगों ने हम सभी लोगों को एक साथ पकड़ा था। फिर वो लोगों को अलग-अलग करके ले गए। मेरी पत्नी का कपड़ा उतरवा दिया, जो लड़की (19 वर्षीय) थी, उसका भी कपड़ा उतरवा दिया। उस वक्त उस लड़की के भाई को मार दिए क्योंकि भाई लड़की को बचाने जा रहा था। इसके साथ उन लोगों ने उसके पिता जी को मार दिया।

मेरी पत्नी को सामने से ले गए

पीड़ित महिला के पति ने बताया कि मैं देख सकता था कि मेरी पत्नी और 3 लोगों को साथ लेकर जा रहे थे। तीन महिलाओं को जबरन कपड़े उतराने के लिए मजबूर किया गया। हाथ में एक महिला ने बच्चा लिया था जिसे छोड़ दिया गया और उसे जाने दिया गया। भीड़ ने कम उम्र वाली महिलाओं के कपड़े उतारने की कोशिश की। ये हैवानों की हैवानियत करीब दो-तीन घंटों तक चली। वह देर रात अपनी पत्नी से नारा गांव में मिले।

वायरल वीडियो के बाद से देश में गुस्सा

दरअसल, मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पूरा देश गुस्से में है। इस मामले को लेकर आम जनता से राजनीति में कई तरह के सवाल किए जा रहे है। इसके साथ ही इस मामले में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस मामले पर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे है कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई।


Comment As:

Comment (0)