Breaking News:
 Lucknow News

Lucknow News : मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी, पिछले 24 घंटे बारिश

Lucknow Desk : देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में जहां पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और कोहरा भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का एक नया दौर शुरू होगा। केरल और माहे में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना 
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में रात का पारे में क्रमिक रूप से चार से पांच डिग्री की गिरावट आएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में दो से तीन डिग्री कमी आने के आसार हैं। धूप खिली रहने से दिन में राहत रहेगी। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा। दिन और रात के पारे में बुधवार को एक डिग्री से भी कम का बदलाव रहा।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड
दिल्ली में शुक्रवार की सुबह ठंड महसूस की गई और कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सुबह-शाम कोहरा पड़ रहा है। पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में भी ठंड पड़ रही है।  वहीं, दिल्ली के अधिकतर इलाके में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में है। 
 


Comment As:

Comment (0)