Breaking News:
Madhya Pradesh

Ratlam : चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं, चोर पुलिस को दे रहे चुनौती

Lucknow Desk : लगातार चारों तरफ से खबरे आ रही है की चोरी करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। वही, गुरुवार को रतलाम में कई जगह चोरी की वारदात के बाद बीती रात ग्राम धराड़ में सुने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर इस मकान से लाखो की नगदी और सोने के जेवरात ले उड़े।
धराड़ निवासी महिपाल सिंह का परिवार कल्याण पूरा शादी मे गया हुआ था। महिपाल स्वय शाम को अपनी नाइट ड्यूटी के लिए रतलाम रस्सी फेक्ट्री में आ गए थे। आज सुबह जब महिपाल सिंह ड्यूटी समापत कर वापस धराड़ अपने घर पहुंचे तो देखा की घर का मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है। 

उसने आसपास के लोगो को सूचना दी। फिर घर के अंदर पहुंचे देखा तो समान अस्त व्यस्त था। उन्होंने घर में रखी नगदी और जेवरात को देखा तो वह गायब मिली। चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के पुलिस काफी देर बाद पहुंची। बताया जाता है की महिपाल सिंह के घर के सदस्य परिवार में शादी होने के कारण कल्यानपुरा गए हुए थे। और महिपाल सिंह अकेले थे वह भी शाम को ड्यूटी पर चलें गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। पता चला है की ग्राम धराड़ में बीती रात को अन्य मोहल्लों में भी चोरी की वारदात का प्रयास हुआ। लेकिन नागरिकों के जागने से चोर उन मोहल्लों में सफल नहीं हो सके।


 


Comment As:

Comment (0)