
Thane : वकील गुणरत्न सदावर्ते की गाड़ी तोड़ने वालों का डोंबिवली में हुआ सम्मान
Lucknow Desk : ठाणे के डोंबिवली में मराठा आरक्षण का विरोध करने वाले गुणरत्न सदावर्ते की दो वाहनों को मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 'एक मराठा लाख मराठा' जैसे नारे लगाते हुए तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने मंगेश साबले और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था जहां कोर्ट ने उन्हें 5 हजार रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया था। इस दौरान गुरुवार को ठाणे के डोंबिवली में गुणरत्न सदावर्ते की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले मराठा कार्यकर्ताओं का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर डोंबिवली में बड़ी संख्या में मराठी समाज के नागरिक इकट्ठा हुए और नारे लगाते हुए उनके गले में बड़ी माला डालकर उनका अभिनंदन किया।