Breaking News:
Amit Shah

अमित शाह का आज ओडिशा दौरा का दूसरा दिन, बोले : नक्सली घटनाएं 30% कम हुईं

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के केंद्री ग्रह मंत्री अमित शाह दो दिन से ओडिशा दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बता दें कि शाह ने सुबह 11 बजे भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन में NHAI की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

2015-2019 के बीच देश में नक्सलवाद हुआ कम: अमित शाह

बता दें कि राजधानी भुवनेश्वर में कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि 'साल 2015-2019 के बीच देश में नक्सलवाद की घटनाओं में 30 प्रतिशत की कमी आई है। साथ ही एनकाउंटर की घटनाओं में भी 32 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।' अमित शाह ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की मौत के मामलों में भी 56 प्रतिशत की कमी आई है। केंद्रीय गृहमंत्री ने ओडिशा सरकार और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इसके बाद अमित शाह ने दोपहर में राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ वामपंथी उग्रवाद की स्थिति और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की।

ओडिशा BJP ऑफिस जाएंगे, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे

बता दें कि अमित शाह आज ओडिशा के BJP ऑफिस भी जाएंगे। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शनिवार शाम को गृहमंत्री शाम छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


Comment As:

Comment (0)