
Ayodhya : व्यापार मंडल मना रहा स्वर्ण जयंती, वर्ष प्रदेश भर में कई कार्यक्रम हो रहे आयोजित
Lucknow Desk : खबर अयोध्या से है जहां पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने एक स्थानीय होटल में प्रेसवार्ता की। प्रेसकांफ्रेस में बताया गया कि व्यापार मंडल स्थापित होने के 50 वर्ष पूरे हुए। यही वजह है कि व्यापार मंडल अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। बता दें कि विगत वर्ष 23. 24 दिसंबर 2022 को दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जिसमें अयोध्या के सांसद एवं माननीय लोगों एवं व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उसके बाद में व्यापार मंडल ने व्यापारियों के द्वारा कार्यक्रम के तहत बाजारों में व्यापारियों से मिस कॉल के जरिए व्यापारियों को जोड़ा गया है। उसके उपरांत हमारे व्यापार मण्डल द्वारा व्यापारी स्वाभिमान यात्रा पूरे प्रदेश में निकली।
जिसका अयोध्या में जोरदार स्वागत किया गया। मानस भवन में व्यापारी गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसके आलावा गोसाईगंज में यात्रा का स्वागत भी हुआ था। वहीं प्रेसकांफ्रेस में ये भी बताया गया कि आगामी 23 एवं 24 दिसंबर को स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन समारोह बरेली के स्पर्श लान रिजॉर्ट में आयोजित होगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी महामंत्री रमेश चौरसिया महानगर मंत्री प्रेमनाथ राय युवा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मानव मल्होत्रा मौजूद रहे।