
कुशीनगर में धर्मांतरण गिरोह का हुआ खुलासा, एक महिला समेत 4 लोग हुए गिरफ्तार
Lucknow Desk: यूपी में धर्मांतरण गिरोह का लगातार खुलासा हो रहा है। इसी क्रम में अगरा और बलरामपुर के बाद अब कुशीनगर से धर्मांतरण गिरोह का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला भी छांगुर बाबा की तरह गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं का धर्मांतरण करवाती थी।
जानकारी के अनुसार, महिला का नाम जैरूनिशा है। इस महिला के अलावा तीन ओर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी लड़कियों को पहले अपने जाल में फंसाते हैं, इसके उनका जबरन धर्म परिवर्तन करा देते थे। फिर उन्हें मुंबई भेज देते थे। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का नाम अरमान, अरबाज, जैरुन्निशा और इकरामुल शामिल हैं।
यूपी से मुंबई तक फैला है पूरा नेटवर्क
वहीं पुलिस ने बताया कि धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार जेरून्निशा सीधी और गरीब लड़कियों को अपने झांसे में लेती थी। इसके बाद उन पर इस्लाम कबूल करने का दबाव डालती थी। अब तक उसने तीन लड़कियों को धर्मांतरण कर मुंबई भेज चुकी थी, जिन्हें पुलिस ने मुंबई से बरामद भी कर लिया है। पूरी इस गैंग का नेटवर्क यूपी से लेकर मुंबई तक फैला था।
लड़कियों का जबरन देह व्यापार
पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि धर्म परिवर्तन के बाद लड़कियों का यौन शोषण किया गया था। इसके बाद उन्हें जबरन देह व्यापार के काम में उतारा गया। पूरी गैंग का नेटवर्क यूपी से लेकर मुंबई तक फैला था। फिलहाल पुलिस अन्य गैंग से कनेक्शन तलाशने में जुटी हुई है।