Breaking News:
Sambhal Violence

Sambhal Violence : संभल के मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा, 4 लोगों की मौत, जानें कैसे भड़की हिंसा ?

Sambhal Violence : उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार सुबह हिंसा हुई। ये हिंसा आज भी जारी है। वहीं इस हादसे में अब तक 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। संभल में उस समय अराजकता फैल गई, जब कोर्ट के आदेश पर मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वे की वजह से स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

संभल पर राजनीति करने वाले सावधान!

संभल जिला मजिस्ट्रेट ने एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जन प्रतिनिधि को अधिकारियों के आदेश के बिना संभल में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। बता दें, इस हिंसा के बाद संभल और आसपास में इंटरनेट बंद किया गया है। मस्जिद पर विवादास्पद कानूनी लड़ाई चल रही है। दावा किया जा रहा है इसे हिंदू मंदिर की जगह पर बनाया गया था।

मस्जिद सर्वे पर बवाल, 4 की मौत

पिछले हफ्ते संभल में कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद का सर्वे किया गया था। इसके बाद एक याचिका दायर की गई थी। इसमें दावा किया गया था कि जामा मस्जिद वाली जगह पर पहले हरिहर मंदिर था। रविवार को इस मुद्दे पर हिंसा भड़क उठी।

संभल के एसपी-डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए आरोप

आज संभल के एसपी-डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि रात में ही हिंसा की प्लानिंग कर ली गई थी। पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला किया गया और पिस्टल भी लूट ली गई। अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां धारा 163 लागू है।

सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ FIR दर्ज

संभल के एसपी ने विवादित बयान देने के लिए समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क और स्थानीय विधायक के बेटे सोहेल इकबाल के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि की है। दोनों के खिलाफ भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।

अखिलेश यादव ने किया पोस्ट

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव संभल हिंसा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में हुए कदाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए अशांति फैलाई जा रही है।

कैसे भड़की हिंसा ?

दरअसल, रविवार सुबह एडवोकेट कमिश्नर के नेतृत्व में एक टीम जैसे ही मस्जिद सर्वे करने पहुंची, तो मस्जिद के आसपास भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।


Comment As:

Comment (0)