
Neena Singh : ये कौन महिला है, जो बनीं पहली CISF की पहली महिला DG
Lucknow Desk : पुलिस विभाग से बड़ी ख़बर आ रही है। राजस्थान के पुलिस महकमे के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें की मणिपुर-कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को गुरुवार को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। राजस्थान कैडर की सीनियर IPS ऑफिसर नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की DG बनीं हैं। नीना सिंह इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। इससे पहले नीना सिंह राजस्थान के कई बड़े पदों पर रह चुकी हैं।
बिहार की रहने वाली हैं नीना सिंह
बिहार की रहने वाली नीना सिंह ने पटना विमेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की हैं। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। वे राजस्थान में शीर्ष पुलिस पद संभालने वाली पहली महिला भी हैं। राज्य पुलिस बल में छह अधिकारी महानिदेशक रैंक के हैं। 2000 में राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव के रूप में उन्होंने एक आउटरीच कार्यक्रम तैयार किया था, जिसके तहत आयोग के सदस्य महिलाओं की सुनवाई करने के लिए जिलों में जाएंगे।
बड़े केसेज का हिस्सा रहीं नीना सिंह
बता दें कि नीना सिंह कई बड़े केसेज का हिस्सा रह चुकी हैं। आईपीएस नीना सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI में भी काम किया है, यहां वे संयुक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थीं। सीबीआई में रहते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराधों, बैंक फ्रॉड और खेल अखंडता से संबंधित कई हाई-प्रोफाइल केसों को संभाला है। इन सभी केसेज की जांच का हिस्सा रही हैं। रिपोटर्स के अनुसार पीएनबी घोटाला और नीरव मोदी सहित महत्वपूर्ण मामलों की जांच का भी हिस्सा रही हैं।
पुलिस महकमें की सीनियर अधिकारी
नीना सिंह राजस्थान पुलिस महकमें की सीनियर अधिकारी हैं। 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी राजस्थान कैडर से जुड़ी हुई हैं। वर्तमान में सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF की एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वो राजस्थान पुलिस में डीजी पद पाने वाली पहली महिला ऑफिसर हैं। इसके पहले वो केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।