Breaking News:
Vinesh Phogat

Paris Olympics 2024: Vinesh Phogat पर क्यों भड़क उठे जीजा और बहन? कह दी ये बात

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने दमदार प्रदर्शन के चलते विनेश फोगाट ने दुनिया भर के खेल प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। दरअसल, विनेश फोगाट भारत की पहली महिला पहलवान थीं, जिन्होंने कुश्ती की स्पर्धा में फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल मैच खेलकर वो इतिहास रचतीं। इससे पहले ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके बाद से विनेश को लेकर खूब विवाद हुआ,  इसके बाद से कुश्ती के खेल से संन्यास ले लिया। इस घटना के बाद वह आज भारत लौटी हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। लेकिन, भारत लौटने से पहले ही उनके जीजा और उनकी बहन ने उनपर तीखा तंज कसा है।

क्यों जीजा के निशाने पर आ गईं विनेश फोगाट?

भारत लौटने से पहले विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर 3 पन्ने का एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी को बयां किया है। इस पोस्ट में उन लोगों के नाम का भी जिक्र किया है, जो मुश्किल समय में उनके साथ रहे हैं। अब इसमें कहीं भी विनेश फोगाट ने अपने ताऊ महावीर फोगाट का नाम नहीं लिखा। महावीर फोगाट को विनेश फोगाट के बचपन का कोच भी बताया जाता है। विनेश फोगाट के पोस्ट में ताऊ के नाम का जिक्र न होने पर उन्होंने विनेश पर निशाना साधा है।

विनेश के समर्थन में उतरे थे महावीर फोगाट

बता दें, विनेश फोगाट जब पेरिस ओलंपिक-2024 में अयोग्य घोषित हुईं तो महावीर फोगाट ने नियमों को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) से भी विनेश के पक्ष में फैसला आने की उम्मीद जताई थी। विनेश फोगाट की अपील सीएएस ने खारिज की तो भी महावीर फोगाट भड़क उठे थे। उन्होंने कहा था कि विनेश फोगाट भारत लौटेंगी तो उनका स्वागत गोल्ड मेडलिस्ट की तरह से होगा।

जीजा ने दी तीखी प्रतिक्रिया

वहीं विनेश फोगाट के जीजा और गीता फोगाट के पति पवन सरोहा ने विनेश फोगाट के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा विनेश आपने बहुत ही बढ़िया लिखा है लेकिन शायद आज आप अपने ताऊ जी महावीर फोगाट को भूल गई हैं। जिन्होनें आपकी कुश्ती जीवन को शुरू किया था भगवान आपको शुद्ध बुद्धि दे।

बहन ने भी कसा तंज

पोस्ट में महावीर फोगाट का नाम नहीं लिखा तो उनकी बहन गीता फोगाट ने भी इशारे में तंज कसा। गीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर लिखा कर्मों का फल सीधा सा है छल का फल छलआज नहीं तो कल।इस पोस्ट में गीता फोगाट ने विनेश फोगाट का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उनके इस पोस्ट को विनेश फोगाट से ही जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- Lucknow: 69000 शिक्षक भर्ती मामले में योगी सरकार को झटका, शुरू हुई सियासत


Comment As:

Comment (0)