Breaking News:
योगी सरकार के आठ साल

UP News: देश की अर्थव्यवस्था से लेकर महिलाओं की सुरक्षा में योगी सरकार की अहम भूमिका, जानिए यूपी सरकार के बड़े काम

Lucknow Desk: यूपी में योगी सरकार के आठ साल पूरे हो गए। इस मौके पर आज लखनऊ में सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और उनके विजनरी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार के 8 साल पूरे हुए हैं। मैं उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।'

बता दें, यूपी में साल 2017 में बीजेपी को जनता से प्रचंड बहुमत मिला, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद से सीएम योगी ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। फिर साल 2022 में दोबारा विधानसभा चुनाव हुआ जिसमें यूपी की जनता ने दिल खोलकर बीजेपी को वोट दिया, जिसके बाद बीजेपी नेतृत्व ने योगी आदित्यनाथ को ही यूपी के सीएम के तौर पर चुना। इस तरह से यूपी में योगी सरकार के आज आठ साल पूरे हो गए हैं।

योगी सरकार ने आठ साल के कार्यकाल क्या-क्या किया?

यूपी सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी जश्न मना रही है। इससे संबंधित प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच योगी सरकार के आठ साल के दौरान जनता के लिए कौन से काम किए गए, कौन सी योजनाएं लाई गईं। तो चलिए जानते हैं योगी सरकार के आठ साल में क्या-क्या किए?

सीएम योगी की 'अंत्योदय से सर्वोदय' की नीति

आठ सालों में 2.62 करोड़ से अधिक इज्जत घर का निर्माण।

कोरोना काल के बाद से 14.70 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन।

1.86 करोड़ से अधिक लोगों को उज्जवला कनेक्शन मिला।

2017 से अब तक 56 लाख से अधिक आवास मिला।

अपराधियों के खिलाफ क्या है एक्शन?

यूपी के सात जिलों में पुलिस कमिश्नरेट की व्यवस्था मिली।

उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स नाम के नए सुरक्षा बल का गठन किया गया।

यूपी-112 का रिस्पांस टाइम 7 मिनट 24 सेकेंड किया गया।

योगी सरकार में 222 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए, जबकि 8118 घायल हुए।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या हुआ?

यूपी में एंटी रोमिया स्क्वाड का गठन किया गया।

तीन महिला पीएसी बटालियन का गठन किया गया।

मिशन शक्ति जैसे अभियान चलाएं गए।

रात में महिलाओं की कॉल पर पीआरवी की व्यवस्था की गई।

स्मार्ट सिटी और शहरों का हुआ विकास

125 नए नगर निकायों का गठन हुआ।

लखनऊ में एआई सिटी का क्रियान्वयन किया गया।

17 शहरों का स्मार्ट सिटी के तौर पर विकास किया गया।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और आगरा में मेट्रो सेवा शुरु हुई।

यूपी की ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी क्या मिला?

यूपी में 6 एक्सप्रेसवे संचालित किए गए और 11 एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा।

गौतमबुद्धनगर में जेवर एयरपोर्ट का निर्माण हुआ।

देश का सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य उत्तर प्रदेश बना।

किसानों के सम्मान में बढ़ोत्तरी

कृषि विकास दर 8.6 प्रतिशत से बढ़कर 13.7 प्रतिशत हुई।

हर साल 4 करोड़ टन फल और सब्जियों के उत्पादन के साथ देश में पहला स्थान।

पीएम कुसुम योजना से किसानों को 76189 सोलर पंपों का आवंटन किया।

27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकीकरण किया गया।

हर घर रोशन का अभियान

ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे, तहसील क्षेत्रों में 22 घंटे और जिला मुख्यालय में 24 घंटे बिजली देना का काम।

अयोध्या को सोलर सिटी और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सोलर एक्सप्रेसवे बनाने का काम जारी किया गया।

निजी नलकूप के बिजली बिलों में 100 प्रतिशत की छूट दी गई।

24 घंटे में ट्रांसफार्म बदलने की व्यवस्था दी गई।

सांस्कृतिक धरोहरों को मिला संरक्षण

महाकुंभ में दुनिया भर के 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

सर्वाधिक पर्यटक आगमन वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश बन गया है।

अयोध्या, ब्रज, विंध्य, चित्रकूट और नैमिषारण्य में विकास परिषद का गठन किया गया।

अयोध्या राम मंदिर निर्माण, काशी की देव दीपावली, अयोध्या दीपोत्सव जैसे आयोजन में सफलता।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर मिला बल

गरीब परिवारों को पांच लाख तक का निशुल्क चिकित्सा सुरक्षा कवच मिलाष

5000 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना की गई।

75 जिलों में डायलिसिस की निशुल्क सुविधा की गई।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से 49 लाख परिवार लाभ मिला।

योगी सरकार का बाकी कार्यकाल

यह सब योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में काम किया गया। इस तरह से देखा जाए तो योगी सरकार ने अपने आठ साल के कार्यकाल में कई योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया। बता दें, उत्तर प्रदेश में किए गए यह सब काम देश में चर्चित है। अभी आगे भी योगी सरकार का कार्यकाल बाकी है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न योजना लाकर प्रदेश के साथ-साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें:- Lucknow News: यूपी में BJP सरकार के 8 साल पूरे, CM Yogi ने पेश की रिपोर्ट कार्ड


Comment As:

Comment (0)