Lucknow Desk: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की है। यह मुलाकात बहुत ही खास है। इसकी चर्चा जोरो से हो रही है। यह मुलाकात आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस में हुई है। इस खास मौके पर आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश भी मौजूद रहे। वहां पर अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी भी मौजूद रहे।
चंद्रबाबू नायडू ने शेयर की तस्वीरें
इस मुलाकात की जानकारी चंद्रबाबू नायडू ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, आज अमरावती में अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी और अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी से मिलकर मुझे खुशी हुई। जहां हमने राज्य में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और उभरते अवसरों पर चर्चा की।
आंध्र प्रदेश में निवेश को लेकर बातचीत
मिली जानकारी के अनुसार, गौतम अदाणी और सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में चल रहे अदाणी ग्रुप के विभिन्न प्रोजेक्ट पर बात की है। साथ ही यह भी चर्चा हुई कि आंध्र प्रदेश में आगे और क्या निवेश किया जा सकता है। बातचीत के दौरान दोनों तरफ से विकास की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा हुई है।
40 हजार करोड़ रुपए पहले से है निवेश
बता दें, आंध्र प्रदेश में अदाणी ग्रुप 40 हजार करोड़ रुपए का निवेश पहले ही कर चुका है। इस निवेश से चल रहे अलग-अलग प्रोजेक्ट में अब तक एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां लोगों को मिल चुकी है। वहीं अब नए प्रोजेक्ट्स के शुरू होने से बड़े पैमाने पर और रोजगार सृजन होने की उम्मीद है। बीते दिनों अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि आंध्र प्रदेश में आने वाले दशक में 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। जिसमें विजाट टेक पार्क जैसी बड़ी- बड़ी परियोजनाएं शामिल है।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
घर बनाना सिर्फ ईंट, सीमेंट और सरिया जोड़ने का काम नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन का सबसे बड़ा निवेश होता है। सही योजना और सही फैसले आपके सपनों के घर को मजबूत, सुंदर और लंबे समय तक टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप नया घर बनवाने की सोच रहे हैं, तो इन 7 बातों का ध्यान अवश्य रखें। 1. सही बजट की योजना बनाएं घर बनाने से पहले अपना कुल बजट तय करें। केवल निर्माण लागत ही नहीं, बल्कि आर्किटेक्चर, इंटीरियर, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग और अप्रत्याशित खर्चों को भी शामिल करें। 2. अनुभवी आर्किटेक्ट और कॉन्ट्रैक्टर चुनें एक अनुभवी टीम आपके घर की डिज़ाइन, मजबूती और कार्यक्षमता को बेहतर बनाती है। हमेशा ऐसे प्रोफेशनल्स चुनें जिनका काम और अनुभव भरोसेमंद हो। 3. गुणवत्ता वाले निर्माण सामग्री का उपयोग करें कम कीमत के लिए घटिया सामग्री चुनना भविष्य में भारी नुकसान का कारण बन सकता है। अच्छी क्वालिटी की सामग्री आपके घर की सुरक्षा और उम्र दोनों बढ़ाती है। 4. भविष्य की ज़रूरतों को ध्यान में रखें घर की योजना बनाते समय भविष्य की आवश्यकताओं जैसे अतिरिक्त कमरा, पार्किंग, स्टोरेज और स्मार्ट होम सुविधाओं के बारे में भी सोचें। 5. सही इंटीरियर प्लानिंग करें इंटीरियर केवल सुंदर दिखने के लिए नहीं होता, बल्कि यह घर को अधिक उपयोगी और आरामदायक बनाता है। स्पेस प्लानिंग और स्टोरेज पर विशेष ध्यान दें। 6. समय पर निर्माण की निगरानी करें निर्माण कार्य के दौरान नियमित निरीक्षण करें। इससे काम की गुणवत्ता बनी रहती है और अनावश्यक देरी से बचा जा सकता है। 7. टर्नकी सॉल्यूशन का लाभ लें यदि आप अलग-अलग लोगों को मैनेज करने की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो टर्नकी सॉल्यूशन सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें डिज़ाइन से लेकर निर्माण और इंटीरियर तक की पूरी जिम्मेदारी एक ही टीम संभालती है। सपनों का घर बनाना एक बड़ा निर्णय है। सही योजना, गुणवत्तापूर्ण सामग्री और अनुभवी टीम के साथ आपका सपना बिना किसी परेशानी के हकीकत बन सकता है। UYI Construction & Interior आपके लिए आर्किटेक्चर, निर्माण, इंटीरियर डिज़ाइन, मॉड्यूलर किचन और टर्नकी सॉल्यूशन जैसी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। यदि आप अपने सपनों का घर बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो विशेषज्ञों की सलाह लेकर शुरुआत करें। आज सही योजना बनाइए, ताकि आपका घर आने वाले कई वर्षों तक सुरक्षित, सुंदर और मजबूत बना रहे।
घर खरीदना, प्लॉट में निवेश करना या व्यावसायिक संपत्ति चुनना केवल एक लेन-देन नहीं, बल्कि आपके भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय होता है गोल्डन प्रॉपर्टीज़ में हम इस निर्णय को आसान, सुरक्षित और लाभदायक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं, बजट और भविष्य की योजनाओं के अनुसार सर्वोत्तम रियल एस्टेट समाधान प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल संपत्ति खरीदना या बेचना नहीं, बल्कि विश्वास और संतुष्टि पर आधारित लंबे समय तक चलने वाला संबंध बनाना है। गोल्डन प्रॉपर्टीज़ क्यों चुनें? गोल्डन प्रॉपर्टीज़ वर्षों के अनुभव, ईमानदारी और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के सिद्धांतों पर कार्य करती है। हमारी विशेषज्ञ टीम प्रत्येक संपत्ति का गहन सत्यापन करती है, जिससे आपको केवल कानूनी रूप से सुरक्षित और विश्वसनीय विकल्प ही प्राप्त होते हैं। हमारी प्रमुख विशेषताएँ 100% पारदर्शी प्रक्रिया सत्यापित एवं कानूनी रूप से सुरक्षित संपत्तियाँ अनुभवी रियल एस्टेट विशेषज्ञों की टीम ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार व्यक्तिगत समाधान उचित मूल्य एवं भरोसेमंद सेवाएँ खरीद से लेकर रजिस्ट्रेशन तक सम्पूर्ण सहायता हमारी सेवाएँ, आवासीय संपत्तियाँ अपार्टमेंट, स्वतंत्र मकान, विला और आवासीय प्लॉट—आपकी पसंद और बजट के अनुसार सर्वोत्तम विकल्प। व्यावसायिक संपत्तियाँ दुकानें, कार्यालय, शोरूम, कमर्शियल प्लॉट और व्यवसाय के लिए उपयुक्त प्रीमियम स्थान। प्लॉट एवं निवेश सलाह भविष्य में बेहतर रिटर्न देने वाले निवेश विकल्पों के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन और सही सलाह। खरीद एवं बिक्री परामर्श संपत्ति चयन, दस्तावेज़ सत्यापन, कानूनी सलाह, रजिस्ट्रेशन और सम्पूर्ण प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग। प्रॉपर्टी सेलिंग सर्विस यदि आप अपनी संपत्ति बेचना चाहते हैं, तो हम उसे सही मूल्य पर सही खरीदार तक पहुँचाने में आपकी सहायता करते हैं। रियल एस्टेट में निवेश क्यों करें? रियल एस्टेट आज भी सबसे सुरक्षित और लाभदायक निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है। समय के साथ संपत्ति के मूल्य में वृद्धि होने की संभावना अधिक रहती है, जिससे यह भविष्य की आर्थिक सुरक्षा और संपत्ति निर्माण का मजबूत माध्यम बनता है। सही स्थान पर किया गया निवेश आने वाले वर्षों में उत्कृष्ट लाभ और स्थिर आय का स्रोत बन सकता है। हमारा संकल्प गोल्डन प्रॉपर्टीज़ का विश्वास है कि प्रत्येक ग्राहक को ईमानदार सलाह, उचित मूल्य और उत्कृष्ट सेवा मिलनी चाहिए। हम आपके सपनों का घर, लाभदायक निवेश और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सदैव आपके साथ खड़े हैं। आज ही संपर्क करें यदि आप नया घर खरीदना चाहते हैं, प्लॉट में निवेश करना चाहते हैं, व्यावसायिक संपत्ति की तलाश में हैं या अपनी संपत्ति बेचना चाहते हैं, तो आज ही गोल्डन प्रॉपर्टीज़ से संपर्क करें। गोल्डन प्रॉपर्टीज़ विश्वास की नींव • सफलता की पहचान • आपके सपनों का विश्वसनीय साथी Contact Us:- 9721998088