Lucknow Desk: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ-रक्षा के मुद्दे को लेकर अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा की शुरुआत कर दी है। यह यात्रा 7 मार्च 2026 यानी आज वाराणसी से शुरू की गई है। यह यात्रा लखनऊ तक जाएगी। आज 7 मार्च को जौनपुर, सुल्तानपुर और रायबरेली में सभाएं की गई। यात्रा शुरू करने से पहले शंकराचार्य जमैथा आश्रम में मत्था टेके। फिर वह मछली शहर बायपास रोड से होते हुए स्वागत कार्यक्रम में पहुंचें। यात्रा की शुरुआत करते हुए शंकराचार्य ने सरकार पर तीखा हमला बोला और उन्होंने कहा कि अब गौ माता की रक्षा के लिए संघर्ष करना मजबूरी बन गया है।
शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू समाज में गाय का विशेष स्थान है, लेकिन मौजूदा हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को अपनी ही चुनी हुई सरकारों के सामने गौ-रक्षा के लिए आवाज उठानी पड़ रही है।
यात्रा से पहले गणेश जी के दर्शन किए शंकराचार्य
रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रा शुरू करने से पहले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वाराणसी में चिंतामणि गणेश जी के दर्शन किए। इसके बाद वह संकट मोचन मंदिर में प्रार्थना किए। शंकराचार्य यात्रा शुरू करते समय पालकी में बैठे और वहीं से उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि गौ माता की रक्षा के लिए एक धर्मयुद्ध की शुरुआत है।
क्या है इस यात्रा का कार्यक्रम?
7 मार्च 2026 को जौनपुर, सुल्तानपुर में सभा करते हुए होते हुए रायबरेली में सभा के बाद रात्रि-विश्राम
8 मार्च 2026 को मोहनलालगंज- लालगंज- अचलगंज में सभा करते हुए उन्नाव पहुँचकर सभा फिर रात्रि-विश्राम
9 मार्च 2026 को बांगरमऊ और बघोली में सभा करते हुए नैमिषारण्य में सभा के बाद रात्रि-विश्राम
10 मार्च 2026 को सिंधौली और इजौटा में सभा करते हुए लखनऊ आगमन
11 मार्च 2026 को 2 बजे कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल पर पहुंच कर गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध का शंखनाद करेंगे
लखनऊ में बड़ी सभा का आयोजन
11 मार्च को लखनऊ के कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल पर एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां शंकराचार्य गौ-रक्षा को लेकर आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे। वहीं इस यात्रा को रोकने को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि अगर प्रशासन यात्रा को रोकने की कोशिश करेगा तो वे रुक जाएंगे, लेकिन उनका सवाल है कि आखिर इस यात्रा को रोका क्यों जाना चाहिए।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पार्टी के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। सिर्फ राघव चड्ढा ही नहीं, उनके साथ दो और सांसद— संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की बात कर रहे हैं। राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि AAP अब अपने असली रास्ते से भटक गई है। उनका कहना है कि जिस सोच और ईमानदारी के साथ पार्टी बनी थी, अब वो सब खत्म हो चुका है। उन्होंने ये भी दावा किया कि हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत साहनी और राजेंद्र गुप्ता जैसे नेता भी पार्टी छोड़ रहे हैं। बीजेपी में जाने को लेकर राघव चड्ढा ने कहा कि वो गलत पार्टी में थे और अब सही जगह जा रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कई बड़े और साहसिक फैसले लिए हैं, जिन पर देश की जनता बार-बार भरोसा जता चुकी है। अब अगर ये तीनों सांसद पार्टी छोड़ते हैं, तो राज्यसभा में AAP की ताकत कमजोर हो जाएगी। इसका असर दिल्ली और पंजाब की राजनीति पर भी पड़ सकता है, क्योंकि ये नेता अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी माने जाते थे। राघव चड्ढा ने AAP पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी अब भ्रष्टाचार में फंस गई है। जिस पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का दावा किया था, आज वही समझौते करने लगी है। उन्होंने भावुक होकर ये भी कहा कि उन्होंने अपना करियर छोड़कर देश सेवा के लिए राजनीति में कदम रखा था, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि सच्चे लोग पार्टी छोड़ने को मजबूर हैं। कुल मिलाकर, ये पूरा ममला आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और आने वाले समय में इसके बड़े राजनीतिक असर देखने को मिल सकते हैं।
Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बोर्ड शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा करेगा। इस साल करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है, इसलिए छात्र अलग-अलग तरीकों से अपना परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट से ऐसे करें चेक सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं होमपेज पर “High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें अपना रोल नंबर दर्ज करें 12वीं के छात्र स्कूल कोड भी भरें (एडमिट कार्ड में दिया होता है) कैप्चा भरकर Submit करें आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट अगर वेबसाइट स्लो हो या खुल नहीं रही हो, तो SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है: 10वीं के लिए: टाइप करें UP10 12वीं के लिए: टाइप करें UP12 इसे भेजें 56263 पर कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट मोबाइल पर मैसेज के रूप में आ जाएगा। डिजिलॉकर से रिजल्ट देखें छात्र डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस तरह छात्र बिना किसी परेशानी के अपना UP बोर्ड रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।
Lucknow Desk: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आजादपुर के दुल्हिन का पुरवा में भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समाजसेवी तिलोई के बाबा खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा खान ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को जो मार्ग दिखाया, उस पर चलना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति को शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और किसी वजह से यह संभव नहीं हो पाया, तो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दिलानी चाहिए, ताकि वो पढ़-लिखकर देश और समाज की सेवा कर सकें। इस कार्यक्रम में आजादपुर से भावी प्रधान प्रत्याशी सल्लन पत्रकार, प्रधान हरिकेश सिंहपुर, पप्पू जाटव सहित सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।