Lucknow Desk: पंजाबी सिंगर बादशाह नया गाना 'टटीरी' की वजह से बुरा फंस चुके हैं, क्योंकि नए गाने को लेकर हरियाणा में आक्रोश फैल गया है। इस गाने में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हरियाणा महिला आयोग ने रैपर बादशाह को समन भेजा है। इसके अलावा हरियाणा में पहले दो जगह, पंचकूला और जींद में एफआईआर हो चुकी हैं। फिलहाल, अब सिंगर के गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।
क्या है गाने में दिक्कत?
गाने की कुछ लाइनों पर आपत्ति जताई गई है, जैसे कि "आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने", जिसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक माना जा रहा है। इसके अलावा, गाने के वीडियो में स्कूल ड्रेस में नाबालिग लड़कियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़कर नाचते हुए दिखाया गया है, जिसे आपत्तिजनक माना जा रहा है।
हरियाणा पुलिस दी गई जानकारी
हरियाणा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गायक बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी गायक को पुलिस के समक्ष तत्काल पेश होने के लिए भी नोटिस जारी किया गया है। गायक बादशाह के खिलाफ दर्ज मामले में धारा 296 भारतीय न्याय संहिता और इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से विवादित सॉन्ग 'टटिहरी' को हटवा दिया है।
गायक बादशाह के अलावा अन्य लोगों पर भी कार्यवाई
सोशल मीडिया और गीतों में आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसके अलावा म्यूजिक प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनलों और व्यक्तिगत सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस गाने पर रील्स व शॉर्ट वीडियो को हटवाया गया है।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: पंजाबी सिंगर बादशाह नया गाना 'टटीरी' की वजह से बुरा फंस चुके हैं, क्योंकि नए गाने को लेकर हरियाणा में आक्रोश फैल गया है। इस गाने में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हरियाणा महिला आयोग ने रैपर बादशाह को समन भेजा है। इसके अलावा हरियाणा में पहले दो जगह, पंचकूला और जींद में एफआईआर हो चुकी हैं। फिलहाल, अब सिंगर के गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। क्या है गाने में दिक्कत? गाने की कुछ लाइनों पर आपत्ति जताई गई है, जैसे कि "आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने", जिसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक माना जा रहा है। इसके अलावा, गाने के वीडियो में स्कूल ड्रेस में नाबालिग लड़कियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़कर नाचते हुए दिखाया गया है, जिसे आपत्तिजनक माना जा रहा है। हरियाणा पुलिस दी गई जानकारी हरियाणा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गायक बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी गायक को पुलिस के समक्ष तत्काल पेश होने के लिए भी नोटिस जारी किया गया है। गायक बादशाह के खिलाफ दर्ज मामले में धारा 296 भारतीय न्याय संहिता और इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से विवादित सॉन्ग 'टटिहरी' को हटवा दिया है। गायक बादशाह के अलावा अन्य लोगों पर भी कार्यवाई सोशल मीडिया और गीतों में आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसके अलावा म्यूजिक प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनलों और व्यक्तिगत सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस गाने पर रील्स व शॉर्ट वीडियो को हटवाया गया है।
Lucknow Desk: फिल्म बॉर्डर 2 आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। इसके अलावा इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी शामिल हैं। रिलीज के बाद फिल्म को अच्छा रिएक्शन मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में करीब 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म में क्या है कहानी? फिल्म बॉर्डर 2 में साल 1971 के बसंतर युद्ध के बारे में है। जब भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना को भारत में घुसपैठ करने से रोकती है। तब दुश्मनों की तुलना में संख्या में कम होने के बाद भी, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने अपनी बहादुरी, साहस से उन्हें खदेड़ देती है। फिल्म में भारतीय जवान घुसपैठियों को उनके देश वापस खदेड़ते हैं, चिकन नेक कॉरिडोर को सुरक्षित किया जाता है। पाकिस्तानियों को पठानकोट जम्मू राजमार्ग को काटने से रोका जाता है। इसके अलावा 1000 किलोमीटर से ज्यादा पाकिस्तानी एरिया पर कब्जा किया जाता है। यह सब फिल्म की कहानी में है। लोगों ने बॉर्डप 2 को दिया बेस्ट वॉर ड्रामा का खिताब बता दें, साल 1997 में फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी। फिल्म बॉर्डर 2 इसी का सीक्वल है। इस आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल बनाना मेकर्स के लिए चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि इस मूवी से लोगों के जज्बात और गहरे भाव जुड़े हुए हैं। इसी कारण फिल्म बॉर्डर 2 के मेकर्स ने दर्शकों की भावनाओं को समझा और एक शानदार वॉर ड्रामा पेश किया। सनी देओल ने वीडियो किया पोस्ट बॉर्डर 2 के रिलीज होते ही सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, आज बॉर्डर2 डे!!! कोई चिंता नहीं, कोई स्ट्रेस नहीं। आराम करें, रिलैक्स करें और सब मिलकर बॉर्डर 2 का मजा लें।
Lucknow Desk: रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म Dhurandhar बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनने के साथ दर्शकों की पहली पसंद बन गई है। ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने ये पहली बता दिया था कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाती हुई नजर आएगी। Dhurandhar की कमाई का सिलसिला वीक डे में चल रहा है। बीते मंगलावर को फिल्म ने एक बार फिर से बंपर कारोबार करके दिखा दिया है। दरअसल, 5 दिसंबर को थिएटर में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई की है, भारत में अपने ओपनिंग वीकेंड में ₹103 करोड़ कमाए हैं। पांचवें दिन कितना हुआ Dhurandhar का कलेक्शन? थिएटर में रिलीज के पहले दिन से फिल्म Dhurandhar बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है वीक डे में भी इस फिल्म की धुआंधार कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म के पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की बात करें तो मंगलवार को Dhurandhar ने करीब 25 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। अब 5वें दिन के बाद देशभर में Dhurandhar का कुल कलेक्शन 152.75 करोड़ हो गया है। यानी Dhurandhar पांच दिन में ही देशभर में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। Dhurandhar वर्ल्डवाइड कलेक्शन वर्ल्डवाइड भी फिल्म Dhurandhar का डंका बजा है। इसने 5 दिन में दुनियाभर में 225 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 150 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 182.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसने विदेशों में 42 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ अब वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन करीब 225 करोड़ रुपये हो गया है।