प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 21 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह (Kaushal Deekshant Samaroh 2026) में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देशभर के कौशल प्रशिक्षण और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इस आयोजन को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगा समारोह
पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2022 से 2025 तक यह कार्यक्रम लगातार नई दिल्ली में आयोजित हुआ था। इस बार पहली बार दिल्ली से बाहर लखनऊ को इसकी मेजबानी मिली है। इससे उत्तर प्रदेश में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है।
भारत सरकार के आधिकारिक निमंत्रण पत्र के अनुसार, यह कार्यक्रम 21 नवंबर को शाम 5:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में समारोह की शुरुआत होगी।
देशभर के 52 मेधावी प्रशिक्षार्थियों को मिलेगा सम्मान
इस समारोह में देशभर से चयनित 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। इन विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट और क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग से जुड़ी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चयनित प्रशिक्षार्थियों में क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम (CTS) और क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (CITS) के विद्यार्थी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के भी कई मेधावी प्रशिक्षार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इनमें लखनऊ के अलीगंज स्थित प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़े विद्यार्थी भी शामिल हैं। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, ड्रेस मेकिंग और मैकेनिक डीजल जैसे ट्रेड के प्रशिक्षार्थी शामिल हैं।
युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
समारोह का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना है। सरकार का मानना है कि केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस आयोजन में प्रधानमंत्री युवाओं को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से आईटीआई और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने तथा रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तलाशने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
यातायात पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में गोमती नगर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले यातायात संबंधी जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा उत्तर प्रदेश में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और युवाओं के रोजगार से जुड़े प्रयासों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 21 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह (Kaushal Deekshant Samaroh 2026) में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देशभर के कौशल प्रशिक्षण और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इस आयोजन को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगा समारोह पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2022 से 2025 तक यह कार्यक्रम लगातार नई दिल्ली में आयोजित हुआ था। इस बार पहली बार दिल्ली से बाहर लखनऊ को इसकी मेजबानी मिली है। इससे उत्तर प्रदेश में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है। भारत सरकार के आधिकारिक निमंत्रण पत्र के अनुसार, यह कार्यक्रम 21 नवंबर को शाम 5:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में समारोह की शुरुआत होगी। देशभर के 52 मेधावी प्रशिक्षार्थियों को मिलेगा सम्मान इस समारोह में देशभर से चयनित 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। इन विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट और क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग से जुड़ी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चयनित प्रशिक्षार्थियों में क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम (CTS) और क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (CITS) के विद्यार्थी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के भी कई मेधावी प्रशिक्षार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इनमें लखनऊ के अलीगंज स्थित प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़े विद्यार्थी भी शामिल हैं। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, ड्रेस मेकिंग और मैकेनिक डीजल जैसे ट्रेड के प्रशिक्षार्थी शामिल हैं। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित समारोह का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना है। सरकार का मानना है कि केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री युवाओं को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से आईटीआई और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने तथा रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तलाशने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। यातायात पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में गोमती नगर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले यातायात संबंधी जानकारी लेने की सलाह दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा उत्तर प्रदेश में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और युवाओं के रोजगार से जुड़े प्रयासों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में मंगलवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित आगरा दौरा अचानक रद्द कर दिया गया। अब मुख्यमंत्री मथुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के बाद सीधे दिल्ली रवाना होंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दिल्ली में उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात हो सकती है। इस घटनाक्रम को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिवार से होनी थी मुलाकात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंगलवार को मथुरा में भाजपा की बैठक समाप्त होने के बाद आगरा पहुंचना था। यहां उन्हें फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करनी थी और शोक संवेदना व्यक्त करनी थी। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की ओर से तैयारियां भी की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवास तक जाने वाले मार्ग पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही थीं। हालांकि, मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री का आगरा दौरा निरस्त कर दिया गया। इसके बाद उनके मथुरा से सीधे दिल्ली जाने की जानकारी सामने आई। इस बदलाव के बाद आगरा में प्रस्तावित शोक संवेदना मुलाकात भी नहीं हो सकी। मथुरा बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर भाजपा का मंथन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दो दिनों से मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल हैं। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसमें प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कमजोर बूथों की पहचान, हारी हुई विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने जैसे मुद्दों पर विचार किया गया। इसके अलावा सामाजिक समीकरणों और संगठनात्मक तालमेल को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात को लेकर चर्चा मीडिया रिपोर्टों और पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान मथुरा की बैठक में हुई चर्चा, संगठन से मिले फीडबैक और आगामी चुनाव की रणनीति पर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, दिल्ली दौरे के एजेंडे और मुलाकात के सभी बिंदुओं को लेकर अभी आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। 2027 चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियां तेज उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी तैयारियों को मजबूत करने में जुटी है। मथुरा की बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री का दिल्ली जाना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी नजरें दिल्ली में होने वाली संभावित बैठकों और उनके बाद पार्टी की आगामी रणनीति पर टिकी हैं।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को बिहार के वैशाली में एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाली इस रैली को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें भाजपा, जेडीयू और गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर गठबंधन के नेताओं के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में लोगों को जनसभा तक पहुंचाने की तैयारी करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही रैली स्थल पर सुरक्षा, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर भी योजना बनाई जा रही है। NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा आयोजन बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर इस कार्यक्रम को विशेष महत्व दिया जा रहा है। गठबंधन के नेता इस मौके पर सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को जनता के सामने रखने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार और बिहार के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं। भाजपा और जेडीयू के लिए यह कार्यक्रम आपसी तालमेल और राजनीतिक एकजुटता दिखाने का भी अवसर होगा। बिहार की राजनीति में दोनों दलों की साझेदारी महत्वपूर्ण रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री की मौजूदगी गठबंधन के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के साथ राजनीतिक संदेश देने का काम कर सकती है। वैशाली में रैली को लेकर तैयारियां तेज प्रस्तावित जनसभा के लिए वैशाली जिले को चुना जाना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संपर्क कर रहा है। आसपास के जिलों से भी लोगों को रैली में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। आयोजन में NDA के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहने की उम्मीद है। रैली के माध्यम से गठबंधन बिहार की जनता तक अपनी राजनीतिक और विकास संबंधी प्राथमिकताएं पहुंचाना चाहता है। इसके साथ ही सरकार के कामकाज को लेकर जनता के बीच सकारात्मक संदेश देने की कोशिश भी की जाएगी। बिहार की राजनीति पर पड़ेगा असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को बिहार की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए NDA अपने सहयोगी दलों के बीच एकजुटता प्रदर्शित कर सकता है। वहीं विपक्षी दल भी रैली और सरकार के दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। फिलहाल सभी की नजर 21 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम पर है। रैली की तैयारियां पूरी होने के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में बिहार के लिए किन नई योजनाओं और घोषणाओं का ऐलान करते हैं।