Breaking News:
Rashifal

Aaj Ka Rashifal : जानें आज का राशिफल , आज इन राशि वालों के साथ होगी बहुत बड़ी घटना

Lucknow Desk : दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।  राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए आज व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खुलेगा।

मेष  राशिफल
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें और व्यापार में कोई बड़ा-लेन देन न करें। किसी से साझेदारी सोच-विचार कर करें।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
 

वृषभ राशिफल
आज आप काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। काम की अधिकता के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगें। अपने लोगों से सहयोग मिलेगा। परिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें। किसी विशेष कार्य के लिए आप पर सामाजिक या पारिवारिक दबाव बनाया जा सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें, गाय गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको कारोबार में खूब मेहनत करनी होगी और छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे, जिससे उनके मन में खुशी होगी और परिवार में कोई सदस्य आपसे अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत कर सकता है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो नारायण का 108 बार जप करें।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको कामकाज की ओर से तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका काम करने में मन भी खूब लगेगा और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने किसी मित्र किसी मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आप आज अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान देंगे, जिससे लोगों इसे आपका स्वास्थ्य समझ सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी पर भी भरोसा बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो वह उनके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आप वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलकर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु की आराधना करें।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी बड़े निवेश को करने से पहले बहुत ही सोच विचार करना होगा और परिवार के सदस्यों की मदद भी आपको भरपूर मात्रा में मिलेगी। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ और परेशान होना होगा, उसके बाद भी कोई राहत मिलती दिख रही है। विद्यार्थी आज इधर-उधर के कामों के कारण अपनी पढ़ाई लिखाई से ध्यान हटा सकते हैं। आपको आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह दूर होगी।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। देवी दुर्गा के 32 नामों का जप करें यह आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।

कन्या राशि
आज के दिन आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आप बहुत मेहनत व लगन से काम करें, तभी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप बातचीत करके कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे और आपको अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटाना है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी वस्तु के लिए फरमाइश करें, तो आप उसे पूरी अवश्य करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप कुछ समय उनके मन की इच्छाओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 67% तक कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज दुर्गा चालीसा का पाठ करना आपके लिए कल्याणप्रद होगा।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी, लेकिन कुछ शत्रु आपके काम में विखंडन डालने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता आपके हाथ लगती लगती रह जाएगी। पिताजी से आप किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और वह अपने भविष्य के लिए भी महत्वपुर्ण चर्चा करने में कामयाब रहेंगे।

आज भाग्य 85% तक तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज तुला राशि वालों को उपाय के तौर पर शुक्र के मंत्र ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में काफी संघर्षों के बाद भी हार का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में लिया, तो वह उनके लिए समस्या बन सकता है। आपको माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जाने के लिए सुविचार कर सकते हैं और जीवनसाथी के साथ आप किसी बचत की योजना में निवेश करने को लेकर बातचीत करेंगे।

आज भाग्य 76% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज आप ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। अभी आपका कुछ धन डूबा हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है और आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत अवश्य करें। बिजनेस में आपको पार्टनर बनाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो में आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। आपको अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

आज भाग्य 92% तक धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज आज संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। घर परिवार में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और अपने रुपए पैसों से संबंधित कोई भी डील बहुत ही सावधानी से निपटाएं। आपके घर अच्छे से नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आप शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचे। आप कोई जरूरी जानकारी किसी अजनबी से शेयर ना करें।

आज भाग्य 77% तक मकर राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज मकर राशि के जातकों को उपाय के तौर पर नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशिफल
आज रविवार 3 सितंबर दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगलकारी होगा। आज आपका सामाजिक सम्मान बढेगा। किसी सामाजिक कार्य में आप सहभागी बन सकते हैं। किसी को कोई ऋण या उधार दिया है तो उसकी आज वापसी हो सकती है। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज मामला सुलझ सकता है, आवेश और क्रोध पर काबू रखें। भाइयों के सहयोग और साथ से आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम बनेगा। सेहत के मामले में सलाह है कि खानपान में संयम रखें नहीं तो परेशानी होगी।

आज भाग्य 85% तक कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। देवी सरस्वती की आराधना करें और सरस्वती गायत्री मंत्र- ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्‌। का जप करें।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका किसी नए मकान, वाहन, दुकान, प्लाट आदि को खरीदने का सपना भी पूरा होगा और कार्यक्षेत्र में आपके मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कई स्रोतों से आय प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

आज भाग्य 83% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

 


Comment As:

Comment (0)