Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 16 September: जानें आज का राशिफल, इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा

Lucknow Desk: राशिफल के माध्यम से आप अपने आज और कल पता लगा सकते है। राशिफल वो माध्यम है। जिसे आप जान सकते है की आगे क्या होने वाला हैं। 16 सितंबर शनिवार को चंद्रमा का संचार कन्या राशि में मंगल के साथ हो रहा है। ऐसे में चंद्रमा और मंगल का आज कुंभ राशि में चल रहे शनि और मेष राशि में चल रहे गुरु से षडाष्टक योग बना रहा है। ग्रहों का यह योग वृषभ राशि के जातकों को परेशानी देगा लेकिन सिंह राशि के जातकों लाभ और सम्मान दिलाएगा। जानें आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी पुरानी समस्या के कारण आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।  आज किसी बड़ी डील पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

आज भाग्य 98% तक मेष राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। पीपल की पूजा और परिक्रमा करें।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

आज भाग्य 86% तक वृषभ राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको अकारण ही क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो आप अपनी एनर्जी व्यर्थ करेंगे। लोग आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। आप अपने किसी कानूनी मामले में ढील ना दें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।

बता दें की मिथुन राशि 91 % साथ देगी। शनि स्तोत्र का पाठ करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आज आपके सोचे समझे सभी काम पूरे होंगे। आपको किसी परिवार के सदस्य  की चिंता सता सकती है। कार्य क्षेत्र में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपको मामापक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है।  यदि आपके मन में कोई आईडिया आएतो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपने यदि किसी से धन उधार लेने का विचार बनाया है, तो उसे तुरंत टाल दें।

बता दें की आज भाग्य 74% तक कर्क राशि के जातकों के साथ रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह आज दूर होगी और आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, नहीं तो आप किसी बड़े वाद विवाद में फंस सकते हैं। आपको किसी वाद विवाद को लेकर कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं। व्यापार में आपको किसी बड़े नुकसान के कारण समस्या होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

बता दें की आज भाग्य 79% तक सिंह राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और पीपल को दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में किस नए सदस्य का आगमन होने से खुशियां बनी रहेंगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बनेगा।

आज भाग्य 73% तक कन्या राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में यदि आपको किसी प्रकार की आर्थिक मदद की आवश्यकता हो, तो आप अपने पिताजी से ले सकते हैं। आप अपनी सोच में बदलाव लाएं, जिससे आपकी तरक्की होगी। परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई निवेश संबंधी योजना बना सकते हैं।

बता दें की आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। बिजनेस में यदि आपको लंबे समय से कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

बता दें की आज भाग्य 88% तक वृश्चिक राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सोच विचार करके ही कोई निर्णय लेना होगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको  वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा।

बता दें की आपकी किस्मत 76 % साथ देंगी। हनुमानजी को सिंदूर का चोला भेंट करें।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए कठिनाई भरा होगा। तो आप सावधान रहे। आज आपको मुश्किल होगी ऑफिस वर्क में। आज ऑफिस में बड़ा नुकसान होगा। कोई अधूरा काम लटका रहेगा। आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग पुराने निवेश से अच्छा धन कमा सकते हैं। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।

आज भाग्य 92% तक मकर राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरा होने से आपको खुशी होगी। विरोधियों को भी आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आप काम के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालें। उनकी समस्याओं को सुने ताकि आपके और उनके बीच जो दूरीयां आ गई थी, वह कम हो सके। आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

आज भाग्य 69% तक कुंभ राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी, तो उसमें भी  सुधार होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन वह आप अपनी जेब खर्च देखकर भी खरीदें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी मन मुताबिक काम के मिलने से आपका कार्य करने में खूब मन लगेगा, जिससे आपकी तरक्की होगी।

आज भाग्य 75% तक मीन राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। आज भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और पीपल को गुड़ मिश्रित जल अर्पित करें।


Comment As:

Comment (0)