Aaj Ka Rashifal 20 August 2024

Horoscope Today: आज इन 04 राशियों का सच हो सकता है कोई अधूरा सपना

Horoscope Today:  आज 20 अगस्त से भाद्रपद माह शुरू हो गया। दिन मंगलवार का है। प्रतिपदा तिथि  08:33 PM तक रहेगा। राहु काल 03:40 PM से 05:16 PM तक है। इसके अलावा आज सूर्योदय का समय 05:52 am और सूर्यास्त का समय शाम 6:55 pm है... इसी के साथ जानते हैं आज मंगलवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

मेष राशि को आज व्यापार से अच्छा-खासा लाभ होने वाला है। विदेश से हो रहे कारोबार से पैसा आने की उम्मीद है।

उपाय:- सोमवार को व्रत रखें।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य की समस्याएं दूर होगी। मन शांत रहेगा।

उपाय :- गौरी शंकर रुद्राक्ष शिवलिंग पर अर्पित करें।

मिथुन राशि

आप अपने क्रोध पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे। जीवन में सहजता बढ़ेगी। कारोबारियों के संपर्क नए लोगों से होने से व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है।

उपाय :- शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि

करियर, व्यापार, नौकरी, शिक्षा, रिलेशनशिप आदि क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। घर में कोई मांगलिक उत्सव होगा।

उपाय :- दूध, जल, दही, बेल पत्र, अक्षत, धतूरा, गंगाजल आदि पूजा की चीजें अर्पित करें।

सिंह राशि

बेरोजगार लोगों की नौकरी लग सकती है। कस्टमर बढ़ने से व्यापार में शानदार मुनाफा होने की उम्मीद है।

उपाय :- गेहूं के आटे, घी व शक्कर से बनी चीजों से शिवजी का भोग लगाएं।

कन्या राशि

प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से धोखा मिलने की संभावना है। वाहनों का प्रयोग संभलकर करना होगा।

उपाय :- ओम नमः शिवाय का जाप करें।

तुला राशि

किसी बात को लेकर तनाव सताएगा। कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

उपाय :- शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।

उपाय :- गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

धनु राशि

कामों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा।

उपाय :- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मकर राशि

किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है।

उपाय :- गेहूं ,गुड़ ,केले और कंबल का दान करें।

कुंभ राशि

किसी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। दूसरों की बातों पर बहुत ही सोच विचार कर भरोसा करें।

उपाय :- श्री हनुमान जी के दाएं पैर का सिंदूर अपने माथे पर लगाएं।

मीन राशि

किसी काम में पार्टनरशिप ना करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, उनके कुछ नए लोगों से कांटेक्ट बनेंगे।

उपाय :- मांस मदिरा का सेवन न करें।


Comment As:

Comment (0)