Breaking News:
Akhilesh Yadav on Demonetisation

Akhilesh Yadav: नोटबंदी की सालगिरह पर अखिलेश यादव ने BJP को घेरा, इस पोस्ट से घबराई BJP!

Akhilesh Yadav: नोटबंदी हुए आज पूरे आठ साल चुके हैं। आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। जिसके बाद से लगातार विपक्षी दल पीएम मोदी के इस फैसले को लेकर सवाल उठाते आ रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आज इस दिन को याद करते हुए इसे काला इतिहास बताया इसके साथ ही कहा कि बीजेपी के इस फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था अनर्थव्यवस्था बन गई।

अखिलेश यादव ने नोटबंदी की सालगिरह पर किए पोस्ट

दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर नोटबंदी की सालगिरह पर एक पोस्ट लिखे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- 'भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में नोटबंदी के नाम पर एक पूरे-का-पूरा अध्याय सिर्फ काले रंग से ही छापा जाएगा।

आज नोटबंदी की 8वीं सालगिरह के ठीक एक दिन पहले ही, कल रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर स्थिति में आ गया। जनता पूछ रही है क्या ये नोटबंदी की नाकामयाबी की वजह से हुआ या भाजपा की नकारात्मक नीतियों की वजह से। अब क्या भाजपाई फिर ये कहेंगे कि देश के इतिहास में रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर रिकार्डतोड़नहीं गिरा है बल्कि डॉलर ऊपर उठा है। भाजपा ने अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था बना दिया है। रुपया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

बीजेपी ने अखिलेश यादव को घेरा

समाजवादी पार्टी लगातार नोटबंदी को लेकर बीजेपी को घेरती रही है। वहीं बीजेपी का दावा है कि नोटबंदी के बाद कई बार चुनाव हो चुके हैं और जनता ने इस मुद्दे को नकार दिया है। इसलिए विपक्ष के आरोपों में दम नहीं है।

8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान

गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नोटबंदी का ऐलान किया था। जिसके बाद पूरे देश में उसी दिन रात 12.00 बजे से 500 और 1000 रुपये के नोटों को बाजार में चलन से बाहर कर दिया गया था। सरकार के इस फैसले के बाद बड़े स्तर देश में उथल-पुथल देखने को मिली थीष इसके साथ ही लोगों को बैंक बाहर लंबी लाइन लगाते हुए देखा गया था। सरकार ने नोटबंदी को आतंकवाद और नक्सलवाद पर कड़े प्रहार बताया था।


Comment As:

Comment (0)