Breaking News:
Tejashwi Yadav's

तेजस्वी यादव की जान को खतरा, राबड़ी देवी ने किया बड़ा दावा

 

Lucknow Desk : बिहार चुनाव में अभी काफी समय हैं। सभी पार्टियां पूरी ताकत लगा रही हैं। ताकि इस बार चुनाव वो जीत जाए। लेकिन इस बीच आरोप - प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा हैं। बता दे कि शुक्रवार को बिहार विधान परिषद में मानसून सत्र के पांचवें दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष की नेता राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई। जिसके बाद विपक्ष ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाए हैं। लेकिन इस बीच राबड़ी देवी दावा कर रही हैं कि तेजस्वी को जान का खतरा - तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश हुई थी। मारने की कोशिश हो रही है। तेजस्वी को जान का खतरा है। साजिश कौन करेगा जेडीयू और बीजेपी को छोड़कर? वो लोग संस्कारहीन है। नाला का कीड़ा है। दरअसल, विधान परिषद में बहस के दौरान तनाव बढ़ गया। नीतीश कुमार ने विपक्षी नेताओं से कहा कि वे अपनी बात रखें और दूसरों की सुनें। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के कपड़ों पर भी टिप्पणी की। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को जनता के बीच जाकर जवाब देने की चुनौती दी। इससे पहले, बिहार विधानसभा के पांचवें दिन भी हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नीतीश कुमार विपक्षी नेताओं पर भड़क गए। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। बता दें कि मानसून सत्र के पहले दिन से ही सदन का माहौल तनावपूर्ण है। चौथे दिन गाली-गलौज और मारपीट भी हुई। SIR और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर पक्ष और विपक्ष में टकराव जारी है। गुरुवार को हुए विवाद के बाद शुक्रवार को भी सदन में हंगामे के आसार थे। यही कारण था कि सत्ता पक्ष के विधायक आज सदन में हेलमेट में नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि डर है कि विपक्षी विधायक हमला कर सिर ना फोड़ दें।


Comment As:

Comment (0)