WhatsApp Image 2023-07-21 at 6

Deepika Padukone : मनीष मल्होत्रा के इवेंट में दीपिका पादुकोण व्हाइट साड़ी में आई नज़र , लोगों ने दिया ये रिएक्शन

Lucknow Desk :  दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​को वो गले लगाते नजर आई। वीडियो देखने के बाद लोग तरह - तरह की बात कहे रहे है। लेकिन वीडियो की क्या सच्चाई है हम आपको बताएँगे। दरअसल , डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​ने कल रात एक फैशन शो का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अपना शानदार ब्राइडल कलेक्शन 'द ब्राइडल कॉउचर' पेश किया। इस फैशन शो में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट उनके लिए शोस्टॉपर बने। वहीं, इस खास मौके पर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी अपनी बेटी ईशा अंबानी और मां कोकिलाबेन के साथ इस इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने मुकेश अंबानी से मुलाकात की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

दीपिका ने क्यों लगाया गले 

बता दें कि वायरल वीडियो में  दीपिका व्हाइट साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज में नजर आईं। उनका ये लुक काफी शानदार लग रहा है। वे काफी सुन्दर नजर आ रही है। उन्होंने जैसे ही मुकेश अंबानी को देखा तो तुरंत उनके पास जाती हैं और उन्हें बड़े ही सम्मान के साथ गले लगा लेती हैं। इसको लेकर उनकी काफी तारीफ भी हो रही हैं। 

इस दौरान मुकेश के पास उनकी बेटी ईशा अंबानी भी खड़ी थीं। दीपिका ने ईशा को भी गले लगाया। वीडियो में एक्ट्रेस की सासु मां अंजू भावनानी भी उनके साथ ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह भी ईशा अंबानी का अभिवादन करते हुए नजर आए 
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले रणवीर सिंह का एक भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें वह रैंप वॉक के बीच में मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी का अभिवादन करते हुए नजर आ रह हैं।

वीडियो में रणवीर, मुकेश अंबानी से हाथ मिलाते और उनसे बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा रणवीर ने रैंप वॉक को बीच में छोड़कर अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण को किस भी किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी मां के पैर भी छुए थे।


 


Comment As:

Comment (0)