Breaking News:
Manilkara zapota

Health: इन लोगों को नहीं खाना चाहिए चीकू, जानें क्या है इसका नुकसान?

Health Desk: चीकू एक ऐसा फल है जो खाने में मीठा और रसीला लगता है। चीकू खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। चीकू को अंग्रेजी में सपोटा कहा जाता है। वहीं इसका वैज्ञानिक नाम Manilkara zapota है। यह एक स्वादिष्ट और पोषक फल है। इसमें प्राकृतिक चीनी, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर होते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को उर्जा प्रदान करते हैं और विभिन्न बीमारियों से बचाते हैं। चीकू में एंटी-इफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं तो कब्ज, सूजन, जोड़ों के दर्द में भी आराम पहुंचाता है। इसी क्रम में जानते हैं चीकू खाने से क्या नुकसान होता है और किसे नहीं खाना चाहिए?

डायबिटीज वाले रोगियों को नहीं खाना चाहिए

चीकू शुगर के रोगियों को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि चीकू बहुत ज्यादा मीठा होता है। इसलिए डॉक्टर डायबिटीज में चीकू नहीं खाने की सलाह देते हैं। डायबिटीज में चीकू से एकदम परहेज करना चाहिए।

एलर्जी वाले रोगियों के लिए चीकू हानिकारक

अगर आपको एलर्जी रहती है तो चीकू का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को चीकू खाने से एलर्जी हो सकती है। क्योंकि इसमें टैनिन और लेटेक्स नाम के केमिकल पाए जाते हैं जो शरीर में एलर्जी को ट्रिगर करते हैं।

पाचन के लिए फल

भले ही चीकू पेट और पाचन के लिए अच्छा है। लेकिन इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिससे गट हेल्थ में सुधार आता है। चीकू खाने से हमारे पाचन तंत्र पर दबाव भी पड़ सकता है। जिससे पाचन की परेशानी बढ़ भी सकती है।

मोटापा बढ़ना

चीकू खाने से कई बार मोटापा भी बढ़ने लगता है। ज्यादा मात्रा में चीकू का सेवन वेट गेन में मदद करता है। खासतौर से जो लोग चीकू का शेक बनाकर पीते हैं उनका वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। इसीलिए चीकू ज्यादा खाने से बचना चाहिए।  

स्वाद में बदलाव 

चीकू खाने के बाद कई बार स्वाद में बदलाव भी हो सकता है। खासतौर से अगर आप कभी कच्चा चीकू फल खा लेते हैं तो इससे मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है। चीकू में लेटेक्स और टैनिन काफी होता है, जो मुंह का स्वाद कड़वा कर देता है।


Comment As:

Comment (0)