Aaj Ka Rashifal

Aaj ka Rashifal, 30 July 2023 : जानें आज का राशिफल , 6 राशियों के लिए बेहद शुभ, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Lucknow Desk : ज्योतिष के अनुसार 30 जुलाई 2023, रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। मिथुन राशि वाले परिजनों का सुख व सहयोग बना रहेगा और बचत की योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे। अन्य राशि वालों के लिए रविवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से वृषभ राशि वालों की भाग्य के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सिंह राशि वाले को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वहीं कुंभ राशि वाले किसी धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

मेष राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप  अपनी मर्जी चला कर कोई नया काम शुरू करेंगे, तो इससे आपको कोई नुकसान होगा और काम की अधिकता रहने के कारण  आप अपने शरीर पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आपको अत्यधिक कमजोरी, बुखार व थकान आदि का अनुभव होगा।  विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल दें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर होगा सकता है और आप बिजनेस में किसी बड़ी डील को हाथ से जाने न दे व उसमें आप अपनी आखं व कान खुले रखकर कम करें. कोई नया मकान, दुकान, प्लॉट, फ्लैट आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. किसी बड़े कार्य में आज आप निवेश कर सकते हैं।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी और वाहन चलाते समय आप सावधानी बरते आप किसी विशेष कार्य को करने के लिए किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं और अपनी वाणी व व्यवहार में  आपको सौम्यता बनाए रखनी होगी। आपकी तरक्की की मार्ग में यदि कुछ बढ़ाएं आ रही थी, तो वह  दूर होगी।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल में अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें और भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है. आपको अपने व्यवसाय में किसी प्रकार की कोई हानि उठानी पड़ सकती है और जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनके कामों में आज वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद उनका काम करने में मन नहीं लगेगा, लेकिन आपको  अपने परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित कर दें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. किसी कानूनी मामले में  आपको जीत मिलेगी और आपके विरोधी भी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको कोई नया काम आज बहुत ही सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो  आपको कोई नुकसान हो सकता है। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें  किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव से प्रार्थना करते हुए तांबे या सिक्के को प्रवाहित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है. किसी काम के पूरा न होने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन माता-पिता से आप अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आपको उनका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा। कार्य क्षेत्र में आपके खिलाफ आज कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेगा, जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल देने के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियां लेकर आने वाला है। आप क अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और कार्य क्षेत्र में यदि आप कुछ नया करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो  आप उसकी भी शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शाम के समय घर के दोनों ओर धी के दीपक जलाएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए  दिन कमजोर रहने वाला है। वाद विवाद की स्थिति में  आपको सावधान रहना होगा और किसी कार्य के लिए आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। यदि आपने आज किसी बड़े निवेश को करने का मन बनाया है, तो इससे भविष्य में आपको कोई नुकसान होने की पूरी उम्मीद है, इसलिए आप सावधानी बरते  और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और ब्राह्मण को दान करें।


Comment As:

Comment (0)