President Draupadi Murmu

List of New Governors: कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल, जानिए पूरा डिटेल

List of New Governors: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की है। राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की। इसी क्रम में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि राधाकृष्णन के स्थान पर संतोष कुमार गंगवार को झारखंड के नए राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, वहीं गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार

विज्ञप्ति के अनुसार बता दें, आचार्य ने कटारिया का स्थान लिया है,कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त

बयान में ये भी कहा गया है कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे और ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त

वहीं, के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। बयान के अनुसार, ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: मेष, तुला और कुंभ राशि समेत इन राशियों का दिन शुभ


Comment As:

Comment (0)