Breaking News:
CCTV Maharastra

Maharashtra: व्यापारी से मारपीट और लूट की घटना सीसीटीवी में कैद

Lucknow Desk: ठाणे के कल्याण में एक व्यापारी के साथ मारपीट कर उसकी चेन और पैसा लूटने वाले दो लूटेरों को बाजारपेठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी से बाइक चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी की चेन, नकदी और तीन बाइक बरामद की है। ये दोनों नशे के आदी हैं और नशे के लिए चोरी किया करते थे। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम निहाल शेख और चांद शेख बताया गया है।

 जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर को कल्याण पश्चिम के बाजारपेठ पुलिस स्टेशन की सीमा में उक्त दोनों ने एक व्यापारी से मारपीट की और उसकी चेन और 10 हजार रुपये से भरा पर्स लूट लिया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। बाजारपेठ पुलिस ने सीसीटीवी में दिखने वाले संदिग्धों और गाड़ी नंबर की मदद से तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कडलक व प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील पवार के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी अजिंक्य मोरे जांच कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने निहाल शेख और चांद शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद कर ली। इन दोनों ने कल्याण के खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन एवं शांतिनगर पुलिस स्टेशन की हद में बाइक चोरी की थी। उस बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि निहाल रिक्शा चालक है तो चांद बेरोजगार है। दोनों नशे के आदी हैं। नशे के लिए पैसे नहीं होने पर दोनों ने चोरी का रास्ता अपनाया।

यह भी पढ़े:- http://Nehru Birth Anniversary : पं.नेहरू को PM MODI ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


Comment As:

Comment (0)