Breaking News:
Rashifal

Aaj ka Rashifal : जानें आज का राशिफल , आज इन राशि वालों पर हो होगी कोई बड़ी समस्या

Lucknow Desk : राशिफल के माध्यम से आप अपने आज और कल पता लगा सकते है। आज 5 सितंबर का राशिफल बता रहा है कि, आज चंद्रमा का संचार मेष उपरांत वृषभ राशि में होने जा रहा है। राशिफल के माध्यम से आप होनी को टाल सकते है। इसलिए हर कोई राशिफल पर भरोसा करता है। मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा मिल सकता है। आज ग्रहों के गोचर का मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा। जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि 
आपको बता दे की रोज की तरह आज का दिन नार्मल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में जिस कारण आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा व मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न होंगे।

आज भाग्य 93% तक मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य देना कल्याणकारी होगा।

वृषभ राशि 

आपको बता दे की आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। अगर आज आप अपने कारोबार की कोई डील फाइनल करने जा रहे थे तो सभी पक्षों को समझकर ही डील फानल करे, किसी बातों या दबाव में आकर ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। कला जगत से जुड़े जातकों की आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं। 

मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि वालो के लिए काफी कठिन हो सकता है। आज आप कोई वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। आपका व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से विचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। अपनो का प्रेम स्नेह प्राप्त होगा। आप नया काम शुरू न करें।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए दिन सभी तरह से सुखद और लाभकारी रहेगा करियर और कारोबार में आपको आज प्रगति का अवसर मिलता रहेगा और लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। दिन आज आपके पक्ष में है तो आपको परिश्रम से आज पीछे नहीं हटना चाहिए, जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। मातृपक्ष से लाभ और सहयोग मिलने का भी योग दिखता है। शाम का समय परिवार के साथ मनोविनोद में बीतेगा।

आज भाग्य 92% तक कर्क राशि वालों के पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

सिंह राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आज आप ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। विरोधीयो से सतर्क रहें। बिजनस में आज कमाई अच्छी रहेगी। भविष्य को देखते हुए आज आप कारोबार में कुछ नई योजना पर काम कर सकते हैं। धर्म कर्म से संबंधित वस्तुओं और गृह सज्जा से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातक आज विशेष रूप से कमाई कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

आज सिंह राशि वालों का भाग्य 73% तक पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण अष्टक का पाठ करें।

कन्या राशि
आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेन-देन आप आज व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि संभालकर चलाएं। आज आपके भाग्य स्थान में मौजूद रहेंगे। आज आप किसी नए कारोबार में निवेश करना चाह रहे हैं या कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। 

आज भाग्य 82% तक कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजा करें, गाय की हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि 

आज आपका मान सम्मान कार्यक्षेत्र से लेकर सामाजिक क्षेत्र तक बढेगा। लेकिन काम का दबाव आपके ऊपर बना रहेगा जिससे मानसिक परेशानी महसूस करेंगे। कारोबार और व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत हैं विरोधी और शत्रु और नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। कोई दबी परेशानी उभर सकती है।

आज भाग्य 70% तक तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक राशि 

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। आज आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है। आज सितारे यह भी बताते हैं कि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप शॉपिंग भी कर सकते हैं। किसी चल रहे विवाद में आप जीत हासिल कर सकते हैं।

आज भाग्य 79% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

धनु राशि
आज आप जिस काम की बहुत दिनो से सोच रहे हैं, वह काम आपका पुरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऐसे में आज आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर हावी रहेगें। किसी टेंडर को हासिल करने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में आप सफल होंगे। कोई चाहत पूरी होने से मन आनंदित होगा।

आज भाग्य 89% तक धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें, कल्याणकारी रहेगा।

कुंभ राशि 

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि के उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, इससे हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज आपको मित्रों और संपर्क से कुछ लाभ के अवसर मिल सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप आज आज कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आपका अपने भाई-बहनों के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज आपको आपसी तालमेल बनाने का प्रयास करना चाहिए, रिश्ते बेहतर होंगे। आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। 

आज भाग्य 72% तक कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव की पूजा उपासना करें औऱ अर्घ्य दें।

मीन राशि

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद् समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप व्यापार आदि में बड़ा निर्णय बिना सोचे समझे न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

आज भाग्य 92% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।


Comment As:

Comment (0)