Rashifal

Aaj Ka Rashifal, 22 August 2023 : जानें आज का राशिफल ,आज किन राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा ?

Lucknow Desk : राशिफल के माध्यम से आप अपने आज और कल पता लगा सकते है। राशिफल वो माध्यम है जिसे आपको पता चलेगा की भविष्य में क्या होने वाला है। आज दिनांक 22 अगस्त 2023, मंगलवार श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में हो रहा है। आज कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज हम बताएँगे की इन राशि को आज बाबा भोले कुछ अच्छा लाभ देंगे। आइये जानते है कि आज किन राशि में कुछ नया होने वाला है। 

​मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह, जन्मदिन, नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आप लोगों से बहुत ही तोलमोल कर बोलें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। घर परिवार में किसी वाद विवाद की स्थिति के उत्पन्न होने पर आप दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय ले, तभी आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको  किसी बात को लेकर अपमान का सामना करना पड़ सकता है। 

मेष राशि को आज भाग्य 73% तक पक्ष में रहेगा। ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करना लाभप्रद होगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाले रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में  किसी नए सदस्य का आगमन होने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप अपने माता पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं।

आज भाग्य 82% तक वृषभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए अपने माता-पिता से बातचीत अवश्य करें। अपनी वाणी व व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए सोच रहे थे, तो उसमें आप अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपका किसी नई  संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। 

आज भाग्य 87% तक मिथुन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें, राहु मंत्र का भी जप करें।

कर्क राशि  

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा दिखाई देगा। परिवार और स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग धोखा दे सकते हैं। आज आपके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक भार आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए वाहन या मकान खरीदने का प्लानिंग कर सकते हैं। व्यवसाय में आप कोई भी जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो समस्या सकती है। यदि आप किसी वाहन को लेकर यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको  इधर-उधर की बातों को छोड़कर अपने कामों पर फोकस करना होगा, तभी उन्हें पूरा कर पाओगे।

आज भाग्य 74% तक कर्क राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपका कोई बनता हुआ काम भी करवा सकता है। आप आज के दिन किसी व्यक्ति के खाने में आकर कोई निर्णय लेंगे तो उसे आज आपको समस्या हो सकती है। परिवार में लोग आज आपकी बातों का मन रखेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आज आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

आज भाग्य 96% आज सिंह राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगो से आर्शीवाद लें। हनुमान चालीसा का पाठ भी आपके लिए लाभकारी होगा।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।  आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन आपके मित्रों की मदद से समस्या दूर हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आज आप अपनी किसी बड़ी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें  किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

आज भाग्य 76% तक कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी होगा।

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए मिला जुला होगा होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कुछ दैनिक आवश्यकताओं की  खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। बिज़नेस में यदि किसी योजना को बनाने के लिए सोच रहे थे, तो उसमें आप पार्टनर की पूरी जानकारी अवश्य करें। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी से कोई धन संबंधित मदद लेंगे, तो वह भी  आपको आसानी से मिल जाएगी।

आज भाग्य 89% तक तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा। तुलसी माता को दूध और जल मिलाकर अर्पित करें और दीप दिखाएं।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप कुछ व्यर्थ की भाग दौड़ में लगे रहेंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। आप अपने किसी काम के बिगड़ने से परेशान रहेंगे, लेकिन भाई व बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह  दूर होगी। संतान की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी। आप कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं।

आज भाग्य 69% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। सुंदरकांड का पाठ कीजिए, हनुमानजी को घी का दीप दिखाएं।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी  दूर होगी। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बिज़नेस की किसी योजना की आप शुरुआत कर सकते हैं। कोई नया वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए भी आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ विचार करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।

आज भाग्य 72% तक मकर राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज बजरंगबाण का पाठ करना आपके लिए लाभप्रद होगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। यदि व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी डील लंबे समय से लटक रही थी, तो वह  पूरी हो सकती है। जीवनसाथी को आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, जो आपके खुशी का कारण बनेगा। आपका नौकरी के साथ साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाईम कार्य को करने का सपना भी पूरा होगा। आप यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगी। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

आज भाग्य 76% तक कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन मिसरी का भोग लगाएं।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज  से कमजोर रहने वाला है। परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर बेवजह आपसी तनाव रहेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी बात के लिए जिद व जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बड़े काम को हाथ से निकल जाने से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

आज भाग्य 97% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।


Comment As:

Comment (0)