
Baghpat : थार और पैसे के लिए करंट दिया, मनीषा ने दी जान !
Lucknow Desk : आज कल पैसे के लालच में लोग पागल हो चुकें हैं। एक दूसरे की जान के लिए भूखे हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद से चौंकाने वाली ख़बर सामने आई हैं। जिसने इंसानित को शर्मशार कर दिया हैं। जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र के रठौंडा गांव निवासी मनीषा ने आत्महत्या कर ली हैं। आत्महत्या की वजह जान हैरान हो जाएगें। मनीषा ने एक वीडियों जारी किया हैं। जिसमें उसने अपने ऊपर हुए अत्याचार का बारे में बताया हैं। वीडियों में मनीषा काफी दुख नजर आ रही हैं। वीडियो में वह बेहद डरे हुए और टूटे स्वर में बता रही है कि उसके ससुरालवाले प्रताड़ित करते हैं। पति कुंदन, सास-ससुर और देवर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मनीषा के अनुसार, उसे करंट देकर मारने की कोशिश की गई और उसके पेट में पल रहे बच्चे का जबरन गर्भपात भी करा दिया गया। इसके अलावा, ससुराल वाले लगातार उससे थार गाड़ी और नकदी की मांग कर रहे थे। इस बयान के साथ वीडियो सामने आने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद मनीषा ने अपने शरीर पर भी एक सुसाइड नोट लिखा। मंगलवार देर रात उसने घर में रखी गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार सुबह जब उसकी मां उसे जगाने गई, तो मनीषा मृत अवस्था में मिली। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। मनीषा के परिजन अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। यह मामला प्रदेश में महिला सुरक्षा और दहेज प्रथा के खिलाफ कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर रहा है। मनीषा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।