PM Modi

PM Modi : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली वालों से मांगी माफी , विज्ञान के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनेगा देश : नरेंद्र मोदी

Lucknow Desk : बिक्स सम्मेलन, ग्रीस दौरे और बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों से मिलकर राजधानी दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीजेपी ने जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग पालम एयरपोर्ट और बीजेपी मुख्यालय के बाहर मौजूद थे। प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी चार दिनों की विदेश यात्रा पूरी कर देश लौट आए हैं। चंद्रयान-3 की चांद पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों से मुलाकात करने करने के बाद अब पीएम दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह में इसरो के कमांड सेंटर गया। मुझे वैज्ञानिकों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहां जनता ने हाथों में तिरंगा लिए इसरो की जीत का जश्न मनाया। 

चांद की तस्वीरें दुनिया को दिखा रहा भारत: पीएम
पीएम ने कहा कि सभी वैज्ञानिकों को मेरा सैल्यूट। हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था। हमने वो कर दिया जो आज तक कोई नहीं कर पाया था। इंडिया इज ऑन द मून। चंद्रयान 3 की लैंडिंग का पल अमर हो गया है। डार्क जोन में जाकर भी हमने रोशनी फैलाई है। भारत चांद की तस्वीरें दुनिया को दिखा रहा है।

सितंबर की धूप चमड़ी को भी चीर देती है : पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि सितंबर की धूप चमड़ी को भी चीर देती है, ऐसी धूप में आप सभी का यहां आना और चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाना अद्भुत है।  उन्होंने कहा कि भारत अब विज्ञान के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनने जा रहा है। पीएम ने कहा कि जिस चांद के जिस प्वाइंट पर चंद्रयान-3 उतरा, उस प्वाइंट को शिव शक्ति नाम दिया गया है। शिव की बात होती है तो शुभम् होता है और शक्ति की बात होती है तो नारी शक्ति का गुणगान होता है। 

पूरी दुनिया में चंद्रयान की चर्चा: पीएम मोदी
पीएम ने आगे कहा कि मैं आज सुबह वैज्ञानिकों से मिला। एक सफलता पर भारत रूकने वाला नहीं है। पूरी दुनिया में चंद्रयान की चर्चा हो रही है। हर तरफ से बधाई मिल रही है। 

इसरो ने मेक इन इंडिया को चांद तक पहुंचाया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 23 अगस्त अब नेशनल स्पेश डे होगा। नेशनल स्पेस डे हमेशा प्रेरित करेगा। इसरो ने मेक इन इंडिया को चांद तक पहुंचाया। वैज्ञानिकों ने तपस्या से विश्वास कमाया है। चंद्रयान 2 के पदचिन्हों वाली जगह का नाम तिरंगा रखा है। चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिव शक्ति रखा है। जब शिव की बात होती है तो हिमालय याद आता है और जब शक्ति की बात होती है तो कन्याकुमारी।

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। चांद पर पानी होने की पुष्टि करने वाला भारत पहला देश। चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश। चंद्रयान-3 की सफलता से देश में उत्सव का माहौल है। आज सुबह बंगुलरू में वैज्ञानिकों से मिला। चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट को नया नाम दिया है। शिव की बात होती है तो हिमालय याद आता है। भारत विज्ञान में ग्लोबल लीडर बनेगा।

नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली वालों से मांगी माफी 
जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज ही दिल्लीवालों से माफी मांगता हूं कि आने वाले कुछ दिनों में आपको तकलीफ हो सकती है। आपको कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा, क्योंकि दुनिया के कुछ लोग हमारे देश में मेहमान बनकर आ रहे हैं।  हमें इनकी सुलभता और सुरक्षा का ध्यान रखना है। आप सभी जी 20 में सहयोग करें और इसे सफल बनाएं। 


Comment As:

Comment (0)