Breaking News:
Aaj Ka Rashifal 21December 2023

Aaj Ka Rashifal : जानें आज का राशिफल, धन और करियर में होगा लाभ

Lucknow Desk : आज का राशिफल 21 दिसंबर गुरुवार के दिन गुरु और शुक्र का समसप्तक योग बन रहा है। आज दोनों एक दूसरे से 7वें भाव में रहने वाले हैं। इसके अलावा आज चंद्रमा का संचार मीन राशि में ही रहने वाला है। 

मेष राशिफल
मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आपके विचारों में थोड़ी नकारात्मकता आ सकती है। इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लिए आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार में कुछ ख़ास लोगों से मुलाकात होगी।
 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लिए आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज ख़त्म होंगी। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। 
 

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लिए आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यानपूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख़याल रखना चाहिए। 
 

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कुछ नया करने की चाह आपको होगी। अगर आप हाई लेवल की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। बॉस आपके काम की तारीफ़ करेंगे। फिर भी अपना काम पूरा परफेक्शन के साथ करें।

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लिए आज का दिन स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते की नाराजगी आज ख़त्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं।
तुला राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। दोस्त की ख़ुशी में आज आप शामिल होंगे, उन्हें काफी ख़ुशी होगी। व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज ख़ास बनायेंगे।
 

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस-पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे, जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा।  किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें।
 

धनु राशिफल
धनु राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में पेंडिंग कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक़ में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खानपान पर परहेज रखें।
 

मकर राशिफल
मकर राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल करें। जरूरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीजे सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों के लिए आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है यदि मन को इधर-उधर लगाएंगे तो परिणाम पर विपरीत असर हो सकता है।
 

कुम्भ राशिफल
कुंभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। दूसरों को दिया हुआ पैसा वापस हाथ में आएगा। आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आपका अपमान हो सकता है।
 

मीन राशिफल
मीन राशि के लिए आज आपका दिन नार्मल रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही विघ्न बाधाएं आज समाप्त होंगी। बच्चे अपनी परेशानी माता से शेयर करेंगे तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जायेगा जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी।


Comment As:

Comment (0)