
Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा आज, जानें क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
LucknoW Desk: आज यानी 14 नवम्बर को गोवर्धन पूजा है। कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। बता दे कि यह पर्व दिवाली के अगले दिन आता है। लेकिन इस साल गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को है। इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं आज पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पूजा का क्या महत्व है?
कब है गोवर्धन पूजा 2023?
इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर 14 नवंबर, दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक है। उदया तिथि को देखते हुए गोवर्धन पूजा 14 नवंबर मंगलवार को मनाई जा रही है।
गोवर्धन पूजा 2023 का शुभ मुहूर्त
14 नवंबर 2023, दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक है।
पूजा का क्या है महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण द्वारा ही सर्वप्रथम गोवर्धन पूजा आरंभ करवाई गई थी। श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत तो अपनी उंगली पर उठाकर इंद्रदेव के क्रोध से ब्रज वासियों और पशु-पक्षियों की रक्षा की थी। यही कारण है कि गोवर्धन पूजा में गिरिराज के साथ कृष्ण जी के पूजन का भी विधान है। इस दिन अन्नकूट का विशेष महत्व माना जाता है।
क्या है गोवर्धन पूजा विधि
- गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें।
- फिर शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और साथ ही पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं।
- इसके बाद धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें।
- भगवान कृष्ण को दुग्ध से स्नान कराने के बाद उनका पूजन करें।
- इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाएं।
यह भी पढ़ें:- http://Aaj Ka Rashifal 14 November 2023: जानें आज का राशिफल, मेष, वृषभ समेत 4 राशि वाले सोच-समझकर खर्च करें धन