Breaking News:
Horoscope Today 7 August 2024

Horoscope Today: आज इन 04 राशियों की बदलेगी किस्मत

Horoscope Today: 7 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। 7 अगस्त को दोपहर पहले 11 बजकर 41 मिनट परिघ योग रहेगा। साथ ही बुधवार रात 8 बजकर 31 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 7 अगस्त को हरियाली तीज व्रत है। सूर्योदय का समय 5:45 am और सूर्यास्त का समय शाम 7:07 pm है। इसी के साथ जानते हैं आज बुधवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशिफल

मेष राशि का दिन आज महत्वपूरेण कार्य के लिए अच्छा रहेगा। आज आपके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लिया गया कदम सार्थक होगा।

उपाय:- चंद्रमा का बीज मंत्र पढ़ें। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

वृषभ राशिफल

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। परिवार व मित्रों के साथ संबंध ठीक रहेंगे।

उपाय:- किसी गरीब को आटा या चावल या चीनी दान करें तो अच्छा रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी।

उपाय:- चंद्रमा का बीज मंत्र करेंगे तो मन को शांति मिलेगी। शिवलिंग पर जल अर्पित करें। संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

कर्क राशिफल

रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उपाय:- शिवलिंग पर मोती अर्पित करेंगे तो भाग्य की प्राप्ति होगी। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह राशिफल

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय:- सुबह स्नान करके सूर्य को जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें हनुमान जी की आरती करें।

कन्या राशिफल

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

उपाय:- किसी गरीब को भोजन करा दें। गाय को हरा चारा खिलाएं। सुंदरकांड का पाठ करें।

तुला राशिफल

व्यवसायिक व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। दूसरों से सहयोग मिलेगा।

उपाय:-  चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें वह किसी गरीब को भोजन करा दें। संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल

आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में परिवर्तन होगा।

उपाय:- बंदरों को गुड़ चना या केले खिला दें तो दिन अच्छा रहेगा। सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।

धनु राशिफल

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। अनचाही यात्रा हो सकती है।

उपाय:- पीले रंग का वस्त्र धारण करने से मन में शांति आएगी। बिना वजह किसी से ना उलझे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशिफल

दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक हानि के योग बन रहे हैं।।

उपाय:- चंद्रमा का बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन कर दें तो दिन अच्छा रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ राशिफल

विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बिना वजह किसी को सलाह देने से दिक्कत उसका सामना करना पड़ेगा। शांत रहे।

उपाय:- शिव की उपासना करें तो दिन ठीक रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शेयर मार्केट में सफलता के लिए समय अच्छा रहेगा।

उपाय:-  किसी गरीब को केले का दान करें तो दिन अच्छा जाएगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ


Comment As:

Comment (0)