Breaking News:
oo

Aaj Ka Rashifal, 25 July 2023: जानें आज का राशिफल , आज किस की चमक सकती है किस्मत

Lucknow Desk : राशिफल के माध्यम से आप अपने  भविष्य के बारे में जान सकते है। आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा जिससे आज गजकेसरी योग बनेगा। साथ ही आज सिद्धि योग और चित्रा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा।  आइए जानते हैं आज 25 जुलाई का राशिफल मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या कह कहता है। 

​मेष राशि
मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। शारीरिक थकान का भी अनुभव होगा। माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपको किसी रिश्तेदार या रिश्तेदार पर भरोसा नहीं करना चाहिए, काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। अगर आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को अपने मन की बात बताएंगे तो आपके मन की बात बाकी लोगों तक भी पहुंच सकती है, इसलिए सावधान रहें। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल कूद में बिताएंगे।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें और बच्चों में बांट दें।


वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण मानसिक और शारीरिक परेशानी होगी, धन भी खर्च होगा। आज आप अपने निवेश पर भी रोक लगाएंगे। भाइयों के साथ आपके संबंधों में विवाद चल रहा था, वह आज खत्म हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उधार धन दिया हुआ है तो वह आज आपको वापस प्राप्त सकता है। पड़ोसियों से कहासुनी हो सकती है। संयम से काम लेना चाहिए।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।


मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का मन आज इधर-उधर भटकेगा, ऐसे में मानसिक उलझनों पर काबू नहीं रखेंगे तो लाभ का मौका गंवा सकते हैं। अगर आज आप बैंक या किसी व्यक्ति से उधार या लोन लेने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे भी खर्च करेंगे। नौकरी में आज आप किसी भी कठिन समस्या को टीम वर्क के जरिए हल कर पाने में सफल होंगे। सहकर्मियों की मदद से आज आपकी कोई चिंता भी दूर हो जाएगी। शाम के समय आज किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा दें।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। आज आपको पेट में दर्द और थकान की समस्या महसूस हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। आज शाम को आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में बिताएंगे। संतान की शिक्षा में आ रही धन संबंधी समस्याओं में आज सुधार होगा। नौकरी की तलाश कारोबार की शुरुआत करने के लिए जो जातक प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज इस दिशा में बेहतरीन मौके मिलेंगे।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।


सिंह राशि 
सितारे बताते हैं कि आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज आपको अपने घर और नौकरी में सजग और सतर्क रहकर काम करना चाहिए। अपने मन के राज किसी को नहीं बताएं अन्यथा आज आपके परिवार का कोई सदस्य ही आपकी प्रगति में बाधक बन सकता है। यदि आपके पिता आंखों से संबंधित किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज उनकी पीड़ा के कारण आपको शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 71% तक आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन का दान करें।


कन्या राशि 

नौकरी में आज कन्या राशि के जातकों को बेहद गंभीर होकर काम करना होगा क्योंकि आपके शत्रु और विरोधी आपको परेशान करने कुछ न कुछ उलट पुलट चाल चलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज खूब करियर में सफलता मिलेगी। शाम के समय घर का माहौल थोड़ा गर्म हो सकता है। पारिवारिक बिजनस में आज आपको किसी से सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी होगा।

आज भाग्य 63% तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर कर चढा दें।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज बुद्धि और विवेक का प्रयोग करके अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। लेकिन यह भी याद रखें कि, आज आपको प्रतीक्षा और मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने किसी साथी से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन आपका प्रेमपूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मात-पिता से सहयोग प्राप्त होगा जिससे इनकी चाहत पूरी होगी।

आज भाग्य 83% तक आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।


वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के जातक घर के सभी पुराने और लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। लव लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से सहयोग मिल सकता है। आज आप अपने व्यापार में धन आगमन की योजना किसी से साझा न करें। ऐसा करने पर वे आपके काम की प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। बिजनस में आपको किसी भी तरह का जोखिम लेने से आज बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

आज भाग्य 80% तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।


धनु राशि 

सितारे बताते हैं कि आज किसी रचनात्मक कार्य में धनु राशि के जातकों की रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे, जिसके साथ आपकी खूब बातचीत होगी और पुराने दिनों को याद करेंग। आज आपके लिए सलाह है कि, परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद में न उलझें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपना पैसा किसी को उधार देने से बचना होगा क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम रहेगी। आज शाम को आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का प्लान कर सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को आज अपनी पिछली गलतियों से कुछ सबक सीखने को मिलेगा। शाम के बाद से परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। दोपहर बाद आपको छोटा-मोटा धन लाभ मिल सकता है। आज शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आज आपको अनावश्यक विवादों से दूर रहना चाहिए और संयम से काम लेना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको लाभ और सुख की प्राप्ति होगी।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।
 


Comment As:

Comment (0)