Breaking News:
Tomorrow is Dhanteras

Dhanteras 2023: कल है धनतेरस, जानिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Lucknow Desk:  दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस त्यौहार का इंतजार साल भर रहता है। दीपोत्सव का यह पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंयतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है इसके  साथ ही खरीददारी का भी चलन है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है। यही वजह है कि लोग इस दिन बर्तनों की खरीदारी के अलावा सोने-चांदी की चीजें भी खरीदते हैं। धनतेरस का पर्व छोटी दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस कब है?

धनतेरस की शुभ तिथि

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 11 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। धनतेरस के दिन पूजा प्रदोष काल में होती है, इसलिए धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जाएगी। 

धनतेरस की पूजा के लिए मुहूर्त

धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर 2023 की सुबह 6 बजकर 40 मिनट के बीच है। इसके अलावा यदि आप इस समय खरीदारी से चूक जाते हैं, तो 11 नवंबर को सुबह 06 बजकर 40 मिनट से दोपहर 1 बजकर 57 मिनट के बीच सामान खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़े:- http://Aaj Ka Rashifal 09 November 2023: जानें आज का राशिफल, मेष, कर्क समेत इन 6 राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा


Comment As:

Comment (0)