
Vinesh Phogat: भारत को बड़ा झटका, विनेश फोगाट नहीं खेल पाएंगी कुश्ती का फाइनल मुकाबला
Vinesh Phogat: भारत के करोड़ों लोगों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अब फाइनल मुकाबले में विनेश नहीं खेल पाएंगी। गोल्ड मेडल की आस लगाए भारतवासियों को निरासा हाथ लगी है। कुश्ती के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है क्योंकि उनका वजन निर्धारित 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है।
विनेश का वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। ऐसे में ज्यादा वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से उनको अयोग्य घोषित किया गया।
ओलंपिक समिति द्वारा इस निर्णय के खिलाफ भारत ने अपना विरोध जताया है। भारतीय ओलंपिक संघ ने इसे खेदजनक बताया है। भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है। भारतीय ओलंपिक संघ ने आगे कहा कि रात भर टीम की ओर से किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: आज इन 04 राशियों की बदलेगी किस्मत