नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। अपनी चुनावी रणनीति के तहत, पार्टी उन विधानसभा क्षेत्रों पर विशेष जोर दे रही है जहां उसे अब तक जीत नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी का 'प्लान 55' इस समय चर्चा का मुख्य विषय है। इसमें 55 ऐसे विधानसभा क्षेत्रों को अलग से वर्गीकृत करना और हर एक के लिए एक विशेष रणनीति तैयार करना शामिल है।
इस कवायद का उद्देश्य इन क्षेत्रों में संगठन की कमजोरियों की पहचान करना और जमीनी स्तर पर पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करना है। ये 55 सीटें BJP के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि पार्टी राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। जिसमें इन 55 सीटों के लिए एक अलग और केंद्रित दृष्टिकोण की आवश्यकता है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन क्षेत्रों पर BJP का ध्यान केवल चुनाव के दौरान प्रचार करने तक ही सीमित नहीं रहेगा। संगठनात्मक स्तर पर, पार्टी इन इलाकों में अपनी पिछली हार के कारणों का विश्लेषण करना चाहती है। इसमें स्थानीय राजनीतिक समीकरण, सामाजिक प्रतिनिधित्व, संभावित उम्मीदवारों की स्थिति और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों जैसे कारकों की समीक्षा की जाएगी।
लखनऊ और मथुरा में हाल ही में हुई BJP कोर कमेटी की बैठकों में, 2022 के विधानसभा चुनावों में हारी हुई सीटों को प्राथमिकता देने और पार्टी नेताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपने पर चर्चा हुई। बूथ-स्तरीय समितियों में नई जान फूंकने और इन क्षेत्रों में वरिष्ठ केंद्रीय नेतृत्व के दौरे आयोजित करने की रणनीतियां भी बनाई गई हैं।
BJP की रणनीति में स्थानीय संगठन की भूमिका अहम होगी। स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ-साथ, BJP इन क्षेत्रों के लिए वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारियां भी सौंप सकती है। इसके अलावा, पार्टी संभावित उम्मीदवारों के बारे में काफी पहले से फीडबैक जुटाने की योजना बना रही है। जोर इस बात पर है कि चुनाव से ठीक पहले के महीनों का इंतजार करने के बजाय, अभी से इन क्षेत्रों में लगातार गतिविधियां जारी रखी जाएं।
BJP ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी तरह से संगठनात्मक तैयारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। इस संदर्भ में, 'मिशन 403' के व्यापक ढांचे के भीतर 'प्लान 55' को एक लक्षित रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जो उन विधानसभा क्षेत्रों पर केंद्रित है जहां पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।
गौरतलब है कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, भाजपा की रणनीति उन क्षेत्रों पर विशेष जोर देती है जहां पार्टी को पिछले चुनाव में सफलता नहीं मिली थी। अब यह देखना बाकी है कि इस विशेष योजना के तहत संगठनात्मक स्तर पर क्या बदलाव किए जाएंगे और इन सीटों के लिए जिम्मेदारियां किस तरह तय की जाएंगी।
बीजेपी का प्लान 55 उत्तर प्रदेश की उन 55 विधानसभा सीटों पर केंद्रित रणनीति है, जहां पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। इसके तहत हर सीट के लिए अलग चुनावी और संगठनात्मक रणनीति तैयार की जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य कमजोर विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की कमियों को पहचानना, बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करना और पिछली चुनावी हार के कारणों का विश्लेषण करना है।
मिशन 403 के तहत बीजेपी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी पूरी करना है।
पार्टी स्थानीय राजनीतिक समीकरण, सामाजिक प्रतिनिधित्व, संभावित उम्मीदवारों की स्थिति, बूथ स्तरीय समितियों और स्थानीय संगठन की सक्रियता पर विशेष ध्यान देगी।
स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना भी इस योजना का अहम हिस्सा होगा।
यह भी पढ़ेः-Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने चुनावी एजेंडे को जनता के सामने रखने की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 3 बजे लखनऊ के सेंटरम होटल में इसे जारी करेंगे। पार्टी ने अपने इस चुनावी दस्तावेज को 'जन-मन घोषणापत्र' और 'सत्ताइस का संकल्प: PDA का प्रणपत्र' नाम दिया है। तीन अलग-अलग श्रेणियों में जारी होगा घोषणापत्र समाजवादी पार्टी इस बार अपने घोषणा पत्र को तीन अलग-अलग श्रेणियों में पेश करने जा रही है। इसमें पहला प्रदेश स्तरीय घोषणा पत्र होगा, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश के विकास और प्रमुख चुनावी मुद्दों को शामिल किया जाएगा। दूसरा, प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणापत्र तैयार किए गए हैं। इनमें स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और क्षेत्रीय जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा राजधानी लखनऊ के लिए भी विशेष घोषणापत्र तैयार किया गया है। इसमें शहर की यातायात व्यवस्था, जाम की समस्या, नए फ्लाईओवर, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दिए जाने की संभावना है। महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन देने का प्रस्ताव मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सपा के संभावित चुनावी वादों में महिलाओं के लिए सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने का प्रस्ताव शामिल हो सकता है। इसके अलावा अपना कारोबार या स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की बात भी सामने आई है। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने और गरीब परिवारों को बिना किसी विशेष कार्ड के मुफ्त इलाज की सुविधा देने जैसे प्रस्तावों की भी चर्चा है। हालांकि, इन सभी घोषणाओं की आधिकारिक पुष्टि पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने के बाद ही होगी। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए भी हो सकते हैं ऐलान युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने का प्रस्ताव भी घोषणापत्र में शामिल हो सकता है। वहीं, लखनऊ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त मेट्रो यात्रा की सुविधा देने की बात भी संभावित चुनावी वादों में शामिल बताई जा रही है। इसके अलावा यश भारती सम्मान को दोबारा शुरू करने और सम्मान राशि बढ़ाने का प्रस्ताव भी चर्चा में है। PDA के मुद्दों पर रहेगा विशेष ध्यान समाजवादी पार्टी का प्रस्तावित चुनावी एजेंडा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक यानी PDA वर्ग के साथ-साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। इसमें सामाजिक न्याय, संविधान, आरक्षण, शिक्षा और रोजगार जैसे विषयों को प्रमुखता मिल सकती है। अब 26 नवंबर को जारी होने वाले घोषणा पत्र पर सभी की नजरें टिकी हैं। इसके जरिए पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी प्राथमिकताओं और जनता से किए जाने वाले वादों को सामने रखेगी।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 18 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के PDA अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव यहां PDA रथ के जरिए पहुंचकर राजनीतिक संदेश देने के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश करेंगे। शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र स्थित देवकही गांव पहुंचेंगे। यहां वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने की संभावना है। PDA के जरिए सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश समाजवादी पार्टी पिछले कुछ समय से PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को अपने राजनीतिक अभियान का प्रमुख आधार बना रही है। पार्टी का प्रयास है कि इन वर्गों को एकजुट करके आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत की जाए। अखिलेश यादव लगातार अपनी सभाओं और राजनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से PDA की बात उठा रहे हैं। गोरखपुर में होने वाला यह कार्यक्रम भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पूर्वांचल की राजनीति में गोरखपुर का विशेष महत्व है। ऐसे में अखिलेश यादव का यहां पहुंचना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। 2027 चुनाव से पहले बढ़ेगी सियासी हलचल उत्तर प्रदेश में भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा जहां अपने संगठन और सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच पहुंचने की कोशिश कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी PDA के मुद्दे को लेकर अपना जनाधार बढ़ाना चाहती है। अखिलेश यादव के गोरखपुर दौरे पर राजनीतिक दलों की भी नजर रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में सपा प्रमुख का कार्यक्रम होने से प्रदेश की सियासत में चर्चा तेज होने की संभावना है। कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने की तैयारी समाजवादी पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेगी। प्रतिमा अनावरण और जनसभा के माध्यम से अखिलेश यादव सामाजिक एकता, राजनीतिक भागीदारी और PDA मुद्दों को उठा सकते हैं। फिलहाल सभी की नजर 18 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम पर टिकी है। यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी की राजनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदाता संबंधी जानकारी को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित विशेष कैंप में पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य योग्य नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना और चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक कैंप जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर को प्रदेश के निर्धारित मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप आयोजित करने की जानकारी दी गई है। इन कैंपों के माध्यम से नागरिक मतदाता सूची से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान कराने और आवश्यक आवेदन जमा करने के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जो नागरिक निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, लेकिन अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकते हैं। हालांकि, नागरिकों को अपने क्षेत्र में कैंप की उपलब्धता और समय की पुष्टि स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से कर लेनी चाहिए। फॉर्म-6 से कैसे जुड़वाएं मतदाता सूची में नाम? भारत में पहली बार मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने या निर्धारित परिस्थितियों में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 का उपयोग किया जाता है। आवेदन करते समय आवेदक को निर्धारित व्यक्तिगत जानकारी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं। आवेदन ऑनलाइन या संबंधित निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना जरूरी है, ताकि किसी गलती के कारण प्रक्रिया में देरी न हो। कौन कर सकता है आवेदन? मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए और निर्धारित आयु एवं अन्य कानूनी पात्रता शर्तें पूरी करनी चाहिए। सामान्य रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिक मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्वीकृति संबंधित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार की जाती है। यदि किसी नागरिक का नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है, तो केवल जानकारी की पुष्टि के लिए नया फॉर्म-6 भरने के बजाय संबंधित सुधार या स्थानांतरण प्रक्रिया की जानकारी लेनी चाहिए। ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं जानकारी नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर मतदाता पंजीकरण, आवेदन की स्थिति और अन्य संबंधित सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, स्थानीय बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करके भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना चुनाव में मतदान करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए पात्र नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपना नाम सूची में जांच लें और नाम नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें। कैंप में जाने से पहले आवश्यक दस्तावेजों और स्थानीय कार्यक्रम की पुष्टि करना उपयोगी रहेगा।