INDIA

Chandigarh पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इस सत्र में नहीं आएगा बिल

TV 24 Network November 23, 2025 0
Article 240 Impact on Chandigarh
Article 240 Impact on Chandigarh

Lucknow Desk: एक दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। इस दौरान लगभग संसद में एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश हो सकते हैं। इस बिल में चंडीगढ़ को संविधान के अनुच्छेद 240 के दायरे में लाने का प्रावधान किया गया है। इस विधेयक को लेकर पंजाब में विरोध शुरू हो गया है, जिसके बाद केंद्र सरकार को यूटर्न लेना पड़ा है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि संसद में ये विधेयक पेश नहीं होगा। गृह मंत्रालय ने एक्सपर पोस्ट किया, “केंद्र सरकार द्वारा केवल चंडीगढ़ के लिए कानून बनाने की प्रक्रिया को सरल करने का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है। इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। यह प्रस्ताव किसी भी तरह से चंडीगढ़ की मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था, शासन प्रणाली या पंजाब-हरियाणा के साथ इसकी पारंपरिक संबंधों को प्रभावित नहीं करता।

बता दें, अगर संसद में यह विधेयक पेश हुआ तो संसद के साथ-साथ पंजाब में भी खूब हंगामा होने के आसार हैं, क्योंकि पंजाब के सभी राजनीतिक दल विधेयक के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। वहीं हरियाणा  की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने  नहीं आया है।

लेकिन अब केंद्र सरकार की ओर गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि चंडीगढ़ की शासन व्यवस्था को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में कोई बिल नहीं आएगा। चंडीगढ़ का प्रशासनिक ढांचा जैसा है, वैसा ही रहेगा। चंडीगढ़ के लिए कानून बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने का विचार किया जा रहा है। जिसके बाद अंतिम फैसला आएगा।

फिलहाल, इस प्रस्ताव में चंडीगढ़ की शासन-प्रशासन व्यवस्था को बदलने का जिक्र नहीं किया गया है। चंडीगढ़ के साथ पंजाब या हरियाणा के संबंधों को बदलने का प्रावधान नहीं है। चंडीगढ़ के हितों को ध्यान में रखते हुए तभी विचार किया जाएगा। इसलिए इस पर चिंता नहीं करने आवश्यकता है।

चंडीगढ़ को लेकर केंद्र सरकार के प्रस्ताव का पंजाब विरोध कर रहा है। विधेयक पर पंजाब में राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। प्रदेश के सभी दल विधेयक के विरोध में खड़े हैं। इस विधेयक को पंजाब के अधिकारों पर हमला और अधिकारों का हनन कहा जा रहा है।

बता दें, संसद का शीतकालीन सत्र यानी विंटर सेशन 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन में पूरे सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी।

Tags

Punjab-News Chandigarh Article-240 Article-240-Impact-on-Chandigarh
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

Pankaj Chaudhary
UP News: UP BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में हुई ताजपोशी

Lucknow Desk: यूपी बीजेपी को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के निर्विरोध निर्वाचन का ऐलान राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सीएम योगी की मौजूदगी में किया है। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पंकज चौधरी को कमान सौंपी गई है। यानी अब बीजेपी में संगठनात्मक स्तर पर एक नए युग का सूत्रपात हो गया है। इसके साथ भी राष्ट्रीय परिषद का निर्वाचन भी हुआ है। इस खास मौके पर केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश चुनाव अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी उपस्थित रहे। पीयूष गोयल ने किया ऐलान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह घोषित करते हुए खुशी हो रही है कि भाई पंकज चौधरी को सर्वसमिति से चुने लिया गया है। यह संगठन की ताकत है कि पार्टी आज इस मुकाम पर है। पीयूष गोयल की घोषणा करते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज गया। भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी का झंडा नव निर्वाचित अध्यक्ष को सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के 120 नव निर्वाचित सदस्यों की भी घोषणा की गई। PDA समीकरण को मिलेगा टक्कर पंकज चौधरी की नियुक्ति को बीजेपी का एक बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है। वह पूर्वांचल के महाराजगंज से सात बार अनुभवी सांसद हैं और वह कर्मी जाति से आते हैं। उनकी इस पद पर ताजपोशी के पीछे पार्टी की गहरी और बहुआयामी रणनीति है। यूपी खासकर पूर्वाचंल में ओबीसी आबादी एक बड़ा वोट बैंक है। अब बीजेपी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में PDA ( पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक)  समीकरण को टक्कर देने के लिए तैयार है। राजनीतिक सफर की शुरुआत में ही बने गए थे डिप्टी मेयर बता दें, गोरखपुर के घंटाघर हरबंश गली स्थित घर में 20 नवंबर 1964 में जन्मे पंकज चौधरी ने एमपी इंटर कॉलेज और गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की। औद्योगिक घराने में जन्मे पंकज चौधरी ने राजनीति में कदम रखा। वह पहली बार नगर निगम गोरखपुर में 1989 में पार्षद बने और डिप्टी मेयर बने। महराजगंज में पंकज के लिए राजनीतिक जमीन उनके भाई स्वर्गीय प्रदीप चौधरी ने तैयार की। जिसके बाद वह महराजगंज के पहले जिला पंचायत अध्यक्ष थे। वे ही पंकज को अपने साथ लाए और उन्हें स्थापित किया। पंकज ने भी अपनी राजनीतिक समझ से धीरे-धीरे अपनी पहचान बना ली। इसके बाद राम लहर में 1991 में पहली बार BJP के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। उसके बाद से वह महराजगंज के ही होकर रह गए। पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में पहली बार पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बने। वहीं पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी पंकज चौधरी को दोबारा ये जिम्मा सौंपा गया।

TV 24 Network December 14, 2025 0
Vijay Kumar Sinha

Bihar में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम की हुई शुरूआत, डिप्टी सीएम से क्यों कांपने लगा कर्मचारी?

UP BJP New President

UP BJP अध्यक्ष का नाम फाइनल, 14 दिसंबर को होगा ऐलान

UPPSC

UP News: प्रतियोगी छात्र एक बार फिर करेंगे आंदोलन, पोस्टर जारी कर किया ऐलान, सपा प्रमुख ने बीजेपी पर साधा निशाना

Kangana Ranaut
Congress पर बरसीं Kangana Ranaut, PM Modi की तारीफ

Lucknow Desk: संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा हो रही है। इस दौरान सांसद Kangana Ranaut ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के EVM हैक वाले आरोप को लेकर बड़ा आरोप लगया। कंगना रनौता ने कहा कि कांग्रेस वालों तुम लोग ये समझ नहीं पा रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी EVM हैक नहीं करते प्रधानमंत्री, वो तो दिलों को हैक करते है। विपक्ष पर Kangana Ranaut किया वार जब Kangana Ranaut ने अपना भाषण दिया तब उन्होंने भाषण की शुरुआत विपक्ष के SIR नारे और विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे को याद करते हुए किया। उन्होंने कहा कि जब भी सरकार कोई काम आगे बढ़ाती, तो विपक्ष उसका विरोध करने के लिए नियमों को तोड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास न तो ठोस तथ्य हैं और न ही कोई स्पष्ट रणनीति। जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोलने उठे तो उनसे उम्मीद थी कि कोई बड़ा खुलासा होगा, पर उनका भाषण बिना तथ्यों और गंभीरता के था। EVM पे आरोपों को कंगना का हमला Kangana Ranaut ने EVM पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए आधारहीन बताया है। उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव में गड़बड़ी की असल घटनाएं कांग्रेस शासन के दौरान बैलेट पेपर के समय हुई थीं। इंदिरा गांधी बनाम राज नारायण केस का उदाहरण देते हुए कंगना ने कहा कि चुनावी धांधली में एक प्रधानमंत्री तक दोषी पाई गई थीं। आज कांग्रेस EVM पर सवाल उठाती है, जबकि वास्तविक धांधलियां उसके शासन में होती थीं। Kangana Ranaut ने प्रियंका गांधी के बयान पर कहा कि “पुरानी बातें न करें”। सोनिया गांधी बिना पूरी नागरिकता के भी वोट डालती रही थीं।

TV 24 Network December 10, 2025 0
Madhya Pradesh News

Madhya Pradesh News: रातोंरात लखपति बने Panna के दो दोस्त, 50 लाख का मिला अनमोल हीरा

Navjot Kaur Sidhu

Punjab Congress से बाहर हुईं Navjot Kaur Sidhu, बोलीं- चोरों का साथ नहीं देंगे!

Parliament Winter Session 2025

Vande Mataram पर चर्चा क्यों हो रही है?, Amit Shah ने संसद में समझाया!

Vande Mataram Lok Sabha Debate
संसद में Vande Mataram की 150वीं वर्षगांठ पर क्या बोले PM Modi ?

Lucknow Desk:  आज से संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रीय गीत Vande Mataram के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा हो रही है। PM Modi ने संसद में वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि आज हम इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं, जब संसद में इसकी चर्चा चल रही है। PM Modi ने सदन को संबोधित करते हुए कहा, जिस मंत्र ने, जिस जयघोष ने देश के आजादी के आंदोलन को ऊर्जा और प्रेरणा दी थी, त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया था, उस Vande Mataram का पुण्य स्मरण करना इस सदन में हम सबका बहुत बड़ा सौभाग्य है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि Vande Mataram के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं और हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं। PM Modi ने आगे कहा कि यही Vande Mataram है जिसने 1947 में देश को आजादी दिलाई। स्वतंत्रता संग्राम का भावात्मक नेतृत्व इस Vande Mataram के जयघोष में था। यहां कोई पक्ष-प्रतिपक्ष नहीं है, हम सबके लिए यह रण स्वीकार करने का अवसर है, जिस Vande Mataram के कारण हमारे लोग आजादी का आंदोलन चला रहे थे उसी का परिणाम है कि आज हम सब यहां बैठे हैं। PM Modi ने निशाना साधते हुए कहा, वंदे मातरम् 150 की यह यात्रा अनेक पड़ावों से गुजरी है लेकिन Vande Mataram को जब 50 वर्ष हुए तब देश गुलामी में जीने के लिए मजबूर था और Vande Mataram के जब 100 साल हुए तब देश आपातकाल की जंजीरों में जक़ड़ा हुआ था। जब Vande Mataram 100 साल का हुआ तब देशभक्ति के लिए जीने-मरने वाले लोगों को सलाखों के पीछे बंद कर दिया गया था। जिस Vande Mataram के गीत ने देश को आजादी की ऊर्जा दी थी उसके जब 100 साल हुए तो दुर्भाग्य से एक काला कालखंड हमारे इतिहास में उजागर हो गया। 150 वर्ष उस महान अध्याय को, उस गौरव को पुनर्स्थापित करने का अवसर है।

TV 24 Network December 8, 2025 0
Noida Airport

Noida Airport का उद्घाटन फिर टला, जानिए क्या है वजह?

Goa nightclub fire

Goa Night Club में आग से 25 लोगों की मौत, CM Pramod Sawant ने दिए जांच के आदेश

IndiGo Flight Cancellation Airline

देशभर में 550 से ज्यादा Flights रद्द!, IndiGo संकट पर क्या बोले Rahul Gandhi?

0 Comments