राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार, 24 नवंबर 2026 की सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 242 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि सोमवार के मुकाबले AQI में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर अब भी काफी अधिक है। जहरीली हवा के कारण बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
प्रदूषण निगरानी केंद्रों से मिले आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 57 सक्रिय मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता दर्ज की गई। इनमें 46 स्टेशनों पर AQI 200 से ऊपर रहा, जबकि 10 स्थानों पर यह 300 के पार पहुंच गया। सिरीफोर्ट में सबसे अधिक 336 AQI दर्ज किया गया। इसके बाद IGNOU-महरौली क्षेत्र में 333 और नॉर्थ कैंपस में 322 का स्तर रिकॉर्ड हुआ।
इसके अलावा टॉकाटोरा गार्डन में 321, NSUT जाफरपुर में 314, CRRI मथुरा रोड में 313 और ITO में 306 AQI दर्ज किया गया। वहीं, IMD लोधी रोड में 163 और घोघा में 166 AQI रहा। इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर दर्ज की गई।
दिल्ली के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई शहरों में भी वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में AQI 277, बहादुरगढ़ में 249, मेरठ और गाजियाबाद में 214 तथा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 211 दर्ज किया गया। हरियाणा के पंचगांव में AQI 310 तक पहुंच गया।
इससे साफ है कि प्रदूषण की समस्या केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के शहर भी इसकी चपेट में हैं। सुबह और शाम के समय हवा में प्रदूषक कणों का प्रभाव अधिक महसूस किया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली की हवा में PM2.5 प्रमुख प्रदूषक बना हुआ है। ये बेहद छोटे कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। परिवहन यानी वाहनों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में शामिल है।
भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के आकलन के अनुसार, 23 नवंबर को दिल्ली के PM2.5 प्रदूषण में स्थानीय परिवहन की हिस्सेदारी 21.5 प्रतिशत थी, जबकि पराली जलाने का योगदान 0.8 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिल्ली-NCR में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के दूसरे चरण के प्रतिबंध लागू हैं। इसके तहत सड़कों की मशीनों से सफाई, पानी का छिड़काव, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण और निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने जैसे उपाय किए जा रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा भी रह सकता है। फिलहाल हवा की गति कम होने से प्रदूषकों को फैलने में परेशानी हो रही है।
खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक बाहर रहने से बचने की सलाह दी जाती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करना और सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से जुड़े करीब 20 साल पुराने जमीन विवाद का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस प्रकरण में पुलिस ने दोबारा जांच शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस टीम नोटिस लेकर आजम खां के आवास पर पहुंची। करीब 20 मिनट इंतजार करने के बाद पुलिस ने उनके अधिवक्ता को नोटिस सौंप दिया। अब पुलिस मामले की विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में जुटी है। क्या है पूरा जमीन विवाद का मामला? यह मामला वर्ष 2006 का है। रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में तूती वाले मकबरे के पास स्थित एक जमीन से प्रशासन ने कब्जा हटवाया था। इस जमीन पर चक्की और अन्य निर्माण होने की बात सामने आई थी। प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय निवासी अफसर खां ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि संबंधित जमीन अफसर अली की थी और प्रशासन ने बिना पूर्व नोटिस दिए वहां बने निर्माण को हटवा दिया। आरोप यह भी लगाया गया था कि यह कार्रवाई तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खां के इशारे पर की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर वर्ष 2007 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें आजम खां के साथ तत्कालीन एसडीएम नलिन सिंह अवस्थी को भी नामजद किया गया था। पहले पुलिस लगा चुकी थी फाइनल रिपोर्ट इस मामले की शुरुआती जांच के बाद सितंबर 2007 में पुलिस ने साक्ष्यों की कमी का हवाला देते हुए अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। हालांकि, शिकायतकर्ता के परिवार की ओर से इस कार्रवाई पर असंतोष जताया गया। इसके बाद मामले में दोबारा जांच कराने की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया गया। 21 जनवरी 2025 को रामपुर की MP-MLA अदालत ने मामले में पुनर्विवेचना के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच की जिम्मेदारी पटवाई थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा को सौंपी। पुलिस ने अधिवक्ता को सौंपा नोटिस रविवार को जांच अधिकारी पुलिस टीम के साथ आजम खां के आवास पहुंचे। वहां कुछ देर इंतजार करने के बाद उनके अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस तामील कराया गया। पुलिस इस मामले में आजम खां का पक्ष और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के मुताबिक, अदालत के आदेश का पालन करते हुए नए सिरे से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। दो प्रमुख लोगों का हो चुका है निधन इस मामले में शिकायतकर्ता अफसर खां और तत्कालीन SDM नलिन सिंह अवस्थी का निधन हो चुका है। फिलहाल शिकायतकर्ता के परिवार की ओर से जुल्फिकार मामले की पैरवी कर रहे हैं। पुलिस की दोबारा जांच और चार्जशीट की तैयारी के बीच अब इस पुराने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। हालांकि, अभी आरोपों पर अदालत का कोई नया अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।
राजधानी लखनऊ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरोजनीनगर क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर बंथरा के पास एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया और नाले में पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब डंपर चालक सामने से आ रही बस से टक्कर बचाने का प्रयास कर रहा था। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में डंपर चालक की जान बच गई और उसे गंभीर चोट नहीं आई। बस से टक्कर बचाने के प्रयास में हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात गिट्टी से लदा एक डंपर कानपुर हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान बंथरा के पास सामने से एक बस आ गई। बस से टक्कर होने की आशंका के चलते डंपर चालक ने वाहन को बचाने के लिए अचानक दिशा बदल दी। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद डंपर सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ता हुआ दूसरी तरफ जा पहुंचा और सड़क किनारे बने नाले में पलट गया। हादसे के दौरान डंपर में भरी गिट्टी भी आसपास फैल गई। अचानक हुई इस घटना से हाईवे पर गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई। डंपर के पलटते ही मौके पर जुटे लोग डंपर के नाले में पलटने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने चालक की स्थिति जानने का प्रयास किया। हादसे में डंपर को काफी नुकसान पहुंचा। वाहन के डिवाइडर से टकराने और नाले में गिरने के कारण सड़क पर भी गिट्टी फैल गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाईवे पर अचानक हुए इस हादसे के बाद कुछ देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। डंपर को नाले से निकालने और सड़क से गिट्टी हटाने की जरूरत पड़ी। चालक की बची जान, बड़ा हादसा टला इस दुर्घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि डंपर चालक सुरक्षित बच गया। उसे गंभीर चोट नहीं आई। जिस तरह डंपर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ पहुंचा और नाले में पलटा, उससे बड़ा हादसा हो सकता था। यदि उस समय दूसरी तरफ से कोई वाहन गुजर रहा होता तो नुकसान और अधिक हो सकता था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहन चलाते समय चालकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। हाईवे पर सावधानी बरतने की जरूरत कानपुर हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही काफी रहती है। ऐसे में तेज रफ्तार और अचानक वाहन मोड़ने जैसी गलतियां गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ भी चालकों को पर्याप्त दूरी बनाए रखने और अचानक ब्रेक या स्टीयरिंग मोड़ने से बचने की सलाह देते हैं। इस घटना में चालक की जान बचने से राहत जरूर मिली, लेकिन यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व को सामने लाता है। खासकर रात के समय भारी वाहन चलाने वाले चालकों को गति नियंत्रित रखने और सामने से आने वाले वाहनों का ध्यान रखने की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, 23 नवंबर 2026 को राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से मुलाकात की और उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। हर फरियादी तक पहुंचे मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास पहुंचे। उन्होंने लोगों से सीधे बातचीत की और उनके प्रार्थना पत्र लेकर समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुलिस, राजस्व, शिक्षा, बिजली और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। CM योगी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि इस तरह किया जाए कि पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने समस्याओं का समाधान निष्पक्ष और संतुष्टिपरक तरीके से सुनिश्चित करने पर जोर दिया। क्रिकेट खेलने के लिए मदद मांगने पहुंचा आठवीं का छात्र इस बार जनता दर्शन में गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र के पड़री पारासराय गांव का रहने वाला कक्षा आठ का छात्र प्रिंस साहू भी पहुंचा। प्रिंस ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसे बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक है और वह इस खेल में अपना करियर बनाना चाहता है। हालांकि, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह क्रिकेट की कोचिंग की फीस और जरूरी किट खरीदने में सक्षम नहीं है। छात्र की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसके साथ करीब चार से पांच मिनट तक बातचीत की और उसे समझाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी वह आठवीं कक्षा में है, इसलिए खेल के साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दे। अच्छे अंकों से परीक्षा पास करने की सलाह देते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे उसका क्रिकेट कोचिंग में दाखिला कराने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने छात्र से कहा कि वह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करे और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करता रहे। इस दौरान उन्होंने उसके क्रिकेट खेलने के सपने को पूरा करने में मदद का आश्वासन दिया। इलाज के लिए आर्थिक सहायता का भी दिया भरोसा जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने ऐसे लोगों को भरोसा दिलाया कि पैसे की कमी के कारण किसी जरूरतमंद का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीज के इलाज का एस्टीमेट प्राप्त होते ही सरकार की ओर से आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। CM योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनते हैं। इसका उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को जवाबदेह बनाना और जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत पहुंचाना है।