Aaj Ka Rashifal

Aaj ka Rashifal : जानें आज का राशिफल , कन्या समेत कई राशियों को मिलेगा फायदा

Lucknow Desk : आज 19 अगस्त को चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में हो रहा है। राशिफल के अनुसार, आज व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज के दिन कुछ राशियों के लिए आज व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ राशियों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यहां चंद्रमा का संयोग आज मंगल से हुआ है। ऐसे में चंद्रमा और मंगल की युति आज कन्या राशि में धन योग बना है। जबकि आज सिंह राशि बुधादित्य योग भी प्रभाव में बना रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रभाव में बना रहेगा। आइए जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन? 

मेष राशि

आज आप स्वास्थ संबंधी समस्या से मुक्त होंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी आदि में करना चाहे तो समय अनुकूल है। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 83% तक मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और पीपल को जल दें।

वृषभ राशि

वहीं आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। बड़ों के साथ सानिध्य बनाए रखें। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। करियर में कोई बड़ा उछाल आ सकता है। स्थायित्व की भावना पर आप पूरा जोड़ देंगे। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाए। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं,  उनकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी।

आज भाग्य 87% तक वृषभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी, जो लोग बैंकिग क्षेत्रों में कार्यरत हैं । वह बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। अपने भविष्य को सुरक्षित करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों पर पूरा जोर बना रहेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण विषयों में पूरी सावधानी दिखाएं। संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आप अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचें। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

आज भाग्य 68% तक मिथुन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप स्वयं पर पूरा ध्यान देंगे और नवीन कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे थे, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपकी किसी काम को पहल करने की आदत आपको समस्या दे सकती है। आपके कुछ उल्लेखनीय प्रयासों में वृद्धि होगी। सबका साथ व सहयोग बना रहेगा। किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 81% तक कर्क राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामलों में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप नीति व नियमों पर पूरा ध्यान रखें। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बुद्धि व विवेक से निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सभी के साथ मान सम्मान बनाए रखें और आपको कुछ सफेदपोश लोगों से दूर रहना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।

आज भाग्य 72% तक सिंह राशि वालों के पक्ष में रहेगा। पीपल और सूर्य को जल दें।

कन्या राशि
आज कन्या राशि के सितारे कहते हैं कि व्यवसाय को गति देने के लिए आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आप अपने भाइयों से भी सलाह लेंगे और अपने पारिवारिक व्यवसाय को गति देने के बारे में सोचेंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना है तो, सोच समझकर फैसला लें इससे रिश्ते में दरार आ सकती है। आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है।

आज भाग्य 81% तक कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज शिवजी पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

तुला राशि

आज स्वास्थ्य कारणों के चलते आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में भी कुछ लोगों मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

आज भाग्य 83% तक तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभप्रद होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा  रहने वाला है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ पुण्यकार्य में आप अच्छा धन लगाएंगे। धार्मिक आस्था और विश्वास को  बल मिलेगा। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको  कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

आज भाग्य 67% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको महत्वपूर्ण कार्य को धैर्य दिखाते हुए पूरा करना होगा, सभी काम पूरे हो सकेंगे।  व्यवसाय के लिए यदि आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो उन पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। किसी काम में आप लापरवाही करने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप यदि कार्य क्षेत्र में किसी से बहस बाजी में पड़े, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।आपको कोई कानूनी मामला सुलझ सकता है। परिवार में आप वरिष्ठ  सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान देंगे।

आज भाग्य 89% तक धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें और जरूरतमंदों को अन्न का दान दें।

मकर राशि 

आज आप पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। जिस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके सहयोगी आपको धोखा दे सकते हैं। कुछ प्राइवेट जानकारी को सार्वजनिक ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए इस समय ठीक नहीं रहेगा। परिवार व बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

आज भाग्य 87% तक मकर राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शनि मंदिर में दीप जलाएं।

कुंभ राशि

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज पारिवारिक किसी पर बात के कारण आप बड़ी उलझन में फंस सकते हैं। मौसम के हिसाब से परिवार में कुछ लोगों को स्वस्थ रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन आज ना करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। आज मेहमान घर आ सकते हैं।

आज भाग्य 83% तक कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा अथवा गायत्री मंत्र का जप करें।

​मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप किसी परीक्षा में जीत हासिल करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। कला कौशल में सुधार आएगा और कार्य क्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय में यदि आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपका भाई कुछ सुझाव दें, तो उसे पर अमल अवश्य करें।

आज भाग्य 91% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।


Comment As:

Comment (0)