Weather Today 19 August 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार, 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं दिल्ली-NCR में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
IMD के ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। लगातार बारिश होने की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों पर पानी और यातायात प्रभावित होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। लोगों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश
बिहार में भी 19 अगस्त को कई जगह बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना भी बनी हुई है। IMD ने बिहार में 19 से 24 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।
झारखंड में भारी बारिश और तेज हवा
झारखंड में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। IMD के अनुसार राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं की रफ्तार करीब 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंकों की गति लगभग 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने की संभावना है।
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम
दिल्ली में बुधवार को बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौजूदा पूर्वानुमान में दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बारिश के दौरान सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज बारिश से जलभराव, कमजोर मकानों को नुकसान, पेड़ या शाखाएं गिरने और सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है। बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसलिए बाहर निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट और प्रशासन की चेतावनियों पर ध्यान देना जरूरी है।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में ठंड का असर बढ़ रहा है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पूर्वांचल के इन जिलों में बारिश की संभावना मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और गाजीपुर में बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश की तीव्रता सभी क्षेत्रों में एक जैसी रहने की संभावना नहीं है। मौसम में इस बदलाव के कारण किसानों, वाहन चालकों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर ध्यान देना चाहिए। तापमान में भी हो सकता है बदलाव प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम ठंडी हवाओं का असर बढ़ा है। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि मेरठ में भी रात का तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 से 22 नवंबर के बीच पूर्वी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में लगभग तीन डिग्री और दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 23 नवंबर से तापमान में दोबारा गिरावट आने के आसार हैं। लखनऊ समेत अन्य जिलों में कैसा रहेगा मौसम? राजधानी लखनऊ में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिन के समय धूप निकल सकती है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि पूर्वांचल में बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है। बारिश होने के बाद कुछ क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है। किसानों को सावधानी बरतने की सलाह मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे फसलों की कटाई, सिंचाई और कृषि से जुड़े कार्य मौसम का पूर्वानुमान देखकर करें। वहीं बारिश के दौरान वाहन चालकों को सड़क पर सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह और रात के समय बच्चों तथा बुजुर्गों को ठंडी हवाओं से बचाना भी जरूरी है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। अब सभी की नजर 21 और 22 नवंबर पर रहेगी, जब पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अक्टूबर के अंतिम दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को समय से पहले सर्दी का एहसास करा दिया। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे और सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। मौसम में आए इस बदलाव के कारण दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह अक्टूबर महीने में पिछले 11 वर्षों का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 11 साल बाद अक्टूबर में इतना गिरा तापमान मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इससे पहले 28 अक्टूबर 2015 को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, इस बार 30 अक्टूबर को पारा 23.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम के इस बदलाव ने शहर के लोगों को हैरान कर दिया। अक्टूबर के महीने में आमतौर पर दिन के समय गर्मी महसूस होती है, लेकिन इस बार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम काफी सुहावना और ठंडा हो गया। दिनभर हुई बारिश, करीब 11 मिमी दर्ज हुई वर्षा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से लखनऊ में बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। पूरे दिन में लगभग 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी। दोपहिया वाहन चालकों और सुबह-शाम बाहर निकलने वाले लोगों ने भी मौसम में ठंडक महसूस की। चक्रवात अर्नब और मौसमी सिस्टम का दिखा असर मौसम में आए इस बदलाव के पीछे चक्रवात अर्नब के कमजोर होने के बाद बने मौसमी सिस्टम और मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के आसपास विकसित कम दबाव के क्षेत्र को प्रमुख कारण बताया गया। इसके साथ उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश तक बने वायुमंडलीय सिस्टम ने भी बारिश के अनुकूल परिस्थितियां तैयार कीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अक्टूबर में इस तरह लंबे समय तक बारिश होना सामान्य नहीं है। आमतौर पर इस समय मानसून की विदाई के बाद मौसम धीरे-धीरे सर्दियों की ओर बढ़ता है। शनिवार को भी हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया। रविवार से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के कारण लखनऊ के लोगों को अक्टूबर में ही सर्दी का एहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव पर मौसम विभाग की नजर बनी रहेगी।
उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के महीने में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। दूसरी ओर, राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पश्चिमी यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ और बागपत जैसे जिलों में गरज-चमक बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओले गिरने की आशंका भी है। हालांकि, मौसम की स्थिति हर जिले में एक जैसी नहीं रहेगी। लोगों को अपने क्षेत्र के लिए जारी ताजा पूर्वानुमान पर ध्यान देना चाहिए। लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम? राजधानी लखनऊ में 15 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, शाम या रात के समय आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। शहर में अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के लिए इस दिन कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है। किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए किसानों को अपनी कटी हुई फसल सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। खेतों में तैयार फसलों और बागवानी उत्पादों को नुकसान से बचाने के लिए स्थानीय कृषि सलाह पर ध्यान देना जरूरी है। तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले मैदानों में रुकने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। खराब मौसम होने पर सुरक्षित इमारत के अंदर रहना बेहतर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी रह सकती है। इसके बाद 17 अक्टूबर से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य होने का अनुमान है। हालांकि, मौसम का पूर्वानुमान बदल सकता है। इसलिए लोगों को IMD की आधिकारिक वेबसाइट और जिलेवार मौसम चेतावनियों से ताजा जानकारी लेते रहना चाहिए।