CM Nitish Kumar को लेकर RJD का पोस्टर वार
CM Nitish Kumar के आवास के बाहर लगाया गया नया पोस्टर, RJD ने लगाए गंभीर आरोप
Lucknow Desk: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। जिसके वजह से बिहार की राजनीति अभी से गरमाई हुई है। इसी बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसमें सीएम नीतीश कुमार को खलनायक बताया गया है। यह पोस्टर राजद की एक नेता के द्वारा लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इस पोस्टर के जरिए राजद नेता ने नीतीश कुमार पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं नीतीश कुमार पर महात्मा गांधी और राष्ट्रगान का अपमान करने का भी आरोप लगाया है।
पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार पर कई आरोप
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। यह पोस्टर राजद (RJD) की एक नेता के द्वारा लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा है, नायक नहीं, खलनायक हूं मैं। इस पोस्टर के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार पर कई आरोप भी लगाया गया है। पहले तो महिलाओं का अपमान, दूसरा आरोप महात्मा गांधी और तीसरा आरोप राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया है।
राष्ट्रगान का अपमान नीतीश कुमार पर भारी
बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान किए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रगान के बीच हंसते और बात कर रहे हैं। बता दें, पटना में विश्व सेवक टकरा प्रतियोगिता आयोजन हुआ और इसके उद्घाटन के दौरान राष्ट्रगान बज रहा था। इस बीच सीएम नीतीश कुमार हंसते और बात करते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं इसके विरोध में शुक्रवार को मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर विधानमंडल पहुंचे और मुख्यमंत्री के व्यवहार की निंदा करते हुए भारत में राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जैसे नारे लगाए। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के व्यवहार पर उनकी पार्टी द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की, इस दौरान सदन में नीतीश कुमार भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद के साथ BJP नेता ने शेयर की सेल्फी, जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं Shashi Tharoor?