Aaj Ka Rashifal 18 September 2024

Horoscope Today: मेष समेत इन 04 राशियों के लिए आज का दिन विशेष

Horoscope Today: आज 18 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही स्नान-दानादि की पूर्णिमा है। दोपहर 11 बजे तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा प्रतिपदा तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। इसी के साथ जानते है आज बुधवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या कुछ खास है?

मेष राशिफल

मेष राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस में आपको किसी डील को फाइनल करने का मौका तो मिलेगा, लेकिन उसमें आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

उपाय:- भगवान शिव की उपासना करें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है।

उपाय :- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन राशिफल

आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंता दूर होगी।

उपाय :- जूही के फल और पत्ते पानी में डालकर स्नान करें।

कर्क राशिफल

कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। कोई बड़ा डिसीजन सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है।

उपाय :- भगवान गणेश की पूजा करें।

सिंह राशिफल

आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधान रहना होगा। रूका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा।

उपाय :- श्री गणेश जी की आराधना करें।

कन्या राशिफल

व्यापार में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। दूसरे से सावधान रहे।

उपाय :- गरीबों की सेवा करें।

तुला राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज नए काम की शुरुआत हो सकती है।

उपाय :- किसी वृद्धि स्त्री की सहायता करें।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

उपाय :- मसूर की दाल बहते हुए पानी में बहाएं।

धनु राशिफल

वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।

उपाय :- श्री हनुमान जी को गुड और चूरमे का भोग लगाएं।

मकर राशिफल

नई नौकरी का ऑफर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में किसी पुजा पाठ का आयोजन हो सकता है।

उपाय :- पंचगव्य से स्नान करें।

कुंभ राशिफल

आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी।

उपाय :- साफ सुथरे कपड़े पहने और इत्र लगाएं।

मीन राशिफल

आज का दिन खास है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। परिवार से सुख- शान्ति रहेगी।

उपाय :- श्री हनुमान जी की चालीसा का पाठ करें।


Comment As:

Comment (0)