Aaj Ka Rashifal 15 September 2024

Aaj Ka Rashifal 15 September 2024 : कन्या, तुला समेत इन तीन राशि वालों की इच्छा होगी पूरी

Horoscope Today : आज 15 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। शाम 6 बजकर 49 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। यायीजयद योग शाम  6 बजकर 49 मिनट से कल सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा वामन द्वादशी का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। साथ ही रवि प्रदोष व्रत भी किया जायेगा... इसी के साथ जानते है आज रविवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या कुछ खास है? बात करते हैं...मेष राशि कि....तो मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
उपाय:- किसी ब्राह्मण को पीले वस्त्र दान करें।

वृषभ राशिफल
भाई-बहन आदि किसी पारिवारिक समस्या के समाधान के आपके निर्णय का सम्मान और समर्थन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी के साथ नया मुकाम मिल सकता है।  
उपाय :- वटवृक्ष की जड़ में मीठा दूध चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल
पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है।
उपाय :- गरीब को कपड़े दान करें।

कर्क राशिफल
रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय :- ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

सिंह राशिफल
जीवन में किसी भी चुनौती से घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी व्यापार में पैसा लगाने से पहले सलाह जरूर लें।
उपाय :-  श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशिफल
व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद और लाभकारी सिद्ध होगी।  
उपाय :- महिलाओं का आदर सम्मान करें।

तुला राशिफल
परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में लगे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय :- श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल
यात्रा के दौरान स्वास्थ्य और सामान दोनों का ध्यान रखें।
उपाय :- गौ सेवा करें।

धनु राशिफल
वाद विवाद से बचें। दूसरों से सावधान रहे। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न ले।
उपाय :- श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशिफल
काम को करने से पहले सोचे। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में बिना सोचे समझे कोई कदम नहीं उठाए।
उपाय :- गौ माता की सेवा करें।

कुंभ राशिफल
किसी वाद विवाद से दूर रहे। किसी बिजनेस की योजना को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करे।
उपाय :- गरीबों की सेवा करें।

मीन राशिफल
आज का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की राय लेने से आपका काम बन सकता है। पारिवारिक समस्याओं से दूर रहें।
उपाय :- हनुमान चालीसा पढ़ें।


Comment As:

Comment (0)