
जनगणना और जातीय जनगणना 2027 को लेकर Akhilesh Yadav- Mayawati ने केंद्र सरकार से की ये बड़ी मांग !
Lucknow Desk: गृह मंत्रालय ने सोमवार को जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जनगणना और जातीय जनगणना से संबंधित आधिकारिक गैजेट अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, साल 2027 में ये जनगणना कराई जाएगी। जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी होने के बाद देश की सियासत तेज हो रही है। इसी क्रम में यूपी में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी यानी BSP दोनों दलों ने एक मांग की है, ये मांग लगभग एक जैसी है। बस दोनों दलों के कहने का तरीका अलग-अलग है।
Akhilesh Yadav ने क्या कहा?
जनगणना 2027 के लिए केंद्र सरकार ने 16 जून को अधिसूचना जारी कर दी है। जिस पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जातीय जनगणना के आंकड़ों के मामले में भरोसा नहीं किया जा सकता है।
Akhilesh Yadav ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, जो लोग प्रयागराज महाकुंभ जैसे पवित्र मामले (भगदड़ में हुई मौतों के मामले में) में झूठ बोल सकते है, वे भरोसे के लायक नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, भाजपा सरकार कब कौन सा आंकड़ा दे दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें जातीय जनगणना के आंकड़ों पर ध्यान रखना होगा, पूरी तरह सतर्क रहना होगा।
Mayawati ने सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया साइट एक्स पर Mayawati ने लिखा, भाजपा ने केन्द्र में अपने 11 वर्षों के कार्यकाल के बारे में जो अपार उपलब्धियां वर्णित की हैं वे जमीनी हकीकत में लोगों की गरीबी, बेरोजगारी, दुख-दर्द आदि दूर करने अर्थात् जन व देशहित में कितनी लाभदायक रही हैं, सही समय आने पर जनता खुद उनका जवाब दे देगी, जिसकी पूरी उम्मीद।
उन्होंने आगे लिखा, देश में राष्ट्रीय व जातीय जनगणना का भी कार्य कांग्रेस के समय से लटका पड़ा था, जिसपर काफी आवाज़ उठाने के बाद अब इस मामले में प्रक्रिया शुरू हुई है। जनकल्याण से सीधे तौर पर जुड़ा जनगणना का यह कार्य देशहित में अब समय से ईमानदारीपूर्वक पूरा होना चाहिए। केन्द्र इस पर ध्यान दे।
आगे लिखा, इन मामलों में पार्टी के लोगों को सही तथ्यों से अवगत कराने व उन्हें सजग करने के साथ ही पार्टी के संगठन से सम्बन्धित दिये गए कार्यों की समीक्षा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की भी छोटी-छोटी बैठकों के ज़रिए विचार-विमर्श लगातार जारी व पार्टी हित में इन पर पूरा ध्यान ज़रूरी।
उन्होंने लिखा, पार्टी का यह अभियान मेरे द्वारा बैठकों से शुरू होकर अनवरत जारी. ताज़ा बैठक पूर्वांचल में पार्टी संगठन की तैयारी व जनाधार को बढ़ाने के सम्बंध में हुई व सख़्ती भी की गयी। साथ ही, बिहार में होने वाले विधानसभा आमचुनाव से सम्बन्धित रणनीति पर भी तैयारी जारी ताकि बेहतर रिज़ल्ट आ सके।
यह भी पढ़ें:- CM Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार को चुनावी मैदान में उतारने की मांग, इस सीट से मिला ऑफर